Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लाठी-डंडे लेकर गरजा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक,...

फतेहपुर: अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लाठी-डंडे लेकर गरजा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक, खुशबू को न्याय दिलाने की उठी पुरजोर मांग

Published on

फतेहपुर जनपद के थरियांव थाना में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं गुलाबी वेशभूषा में हाथों में लाठी-डंडे लेकर थाने पहुंच गईं। औराई गांव की बेटी खुशबू की संदिग्ध मौत और पुलिस की कथित शिथिल कार्यशैली से आक्रोशित महिलाओं ने थाने का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान पूरा थाना परिसर “खुशबू को न्याय दो” और “दोषियों को गिरफ्तार करो” जैसे नारों से गूंज उठा। महिलाओं का आरोप था कि यदि पुलिस ने समय रहते पीड़िता की शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की होती, तो उसे आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता।

“पुलिस की संवेदनहीनता ने ली एक बेटी की जान” – हेमलता पटेल

अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा कि थरियांव पुलिस की लापरवाही और संवेदनहीन रवैये के कारण ही खुशबू की जान गई। उन्होंने आरोप लगाया कि थानों में पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने के बजाय उन्हें टाल दिया जाता है, जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

मुख्यमंत्री को भेजा गया तीन सूत्रीय ज्ञापन

गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक ने पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) थरियांव के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन रिसीव करने के लिए थाने पर नायब तहसीलदार पहुंचीं और शासन स्तर पर मांगें पहुंचाने का आश्वासन दिया।

👁 9.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 24 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से सनसनी पुलिस हो रही नाकाम

 फतेहपुर जिले में 24 घंटे के अंदर दूसरी हत्या की वारदात सामने आने से इलाके...

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...

ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति का पैर टूटा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप...

More like this

फतेहपुर में 24 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से सनसनी पुलिस हो रही नाकाम

 फतेहपुर जिले में 24 घंटे के अंदर दूसरी हत्या की वारदात सामने आने से इलाके...

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...