Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर : अन्याय के खिलाफ गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की सुल्तानपुर घोष थाने...

फतेहपुर : अन्याय के खिलाफ गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की सुल्तानपुर घोष थाने में दस्तक ; तीन माह से लापता नाबालिग बच्ची और दो हफ्तों से लापता छात्रा की बरामदगी करने में असफल थाना पुलिस

Published on

फतेहपुर -जनपद के थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में कानून व्यवस्था और नारी सुरक्षा की बदहाल स्थिति को लेकर आज गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक ने थाने में दस्तक दी | संगठन की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिजनों के साथ थाने पहुंचा और लापता बेटियों की अब तक बरामदगी न होने पर पुलिस के खिलाफ गहरी नाराजगरी व्यक्त की |
3 महीने से लापता नाबालिग, पुलिस के हाथ खाली ,आज से खोजने की शुरुवात हुई ; अध्यक्ष हेमलता पटेल ने गहरे रोष के साथ कहा कि ग्राम घोषिन का पुरवा मजरे खरगूपुर की एक नाबालिग बच्ची को दबंगों ने तीन महीने पहले अगवा किया था। मामले में अपराध संख्या 202/2025 (धारा 87 व 137(2) बी.एन.एस.) के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज है, लेकिन पुलिस ने शिथिल कार्यशैली के चलते अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की पीड़ित माँ प्रेमा देवी आज भी न्याय के लिए दर-दर भटक रही हैं। साथ ही इसी थाना क्षेत्र के एक अन्य मामले में, स्कूल गई एक और छात्रा पिछले 12 दिनों से लापता है पीड़ित परिजनों में गहरा दुःख और असमंजस्य की स्थिति है पीड़ित परिजन बेटी को पाकर वास्तविकता से अवगत होना चाहते हैं जहां पीड़ित परिजनों ने संदिग्ध 5 नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें उनकी बेटी को जबरदस्ती भय दिखाकर अगवा किए जाने बिंदु हैं जो स्कूल गई हुई थी और वापस घर नहीं पहुंचीं कई दिन बीत चुके हैं । हेमलता पटेल ने थाना प्रभारी से सीधी वार्ता में पूछा कि आखिर पुलिस की खुफिया तंत्र और गश्त कहाँ है? उन्होंने कहा, “एक ओर सरकार ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा देती है, वहीं दूसरी ओर सुल्तानपुर घोष पुलिस बेटियों को ढूंढने में नाकाम साबित हो रही है।” तीन माह बीत जाने के बाद आज से पुलिस ने नाबालिग को खोजने की प्रक्रिया शुरू की है जो शिथिल कार्यशैली की पराकाष्ठा है | अध्यक्ष हेमलता पटेल ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि दोनों प्रकरणों में तत्काल बरामदगी सुनिश्चित नहीं की गई और दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक थाने का घेराव कर आंदोलन हेतु बाध्य होगा | इस दौरान मुख्य रूप से राजरानी, सरला सिंह, सुनीता, संयोगिता, रानी और पीड़ित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे ||

👁 18.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...

ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति का पैर टूटा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप...

फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार दो मासूम भाइयों को कुचला, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में आज एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर...

More like this

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...

ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति का पैर टूटा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप...