फतेहपुर। जनपद के 200वें स्थापना दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर विद्या मंदिर के समर्पित आचार्य महेश सिंह चौहान ने अपना 100वां रक्तदान कर मानवता और समाजसेवा की अनूठी मिसाल पेश की। उनका यह ऐतिहासिक रक्तदान मानस चैरिटेबल ब्लड सेंटर में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मानस चैरिटेबल ब्लड सेंटर के डॉ. कैलाश पटेल ने आचार्य महेश सिंह चौहान को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि 100 बार रक्तदान करना समाज के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि है और इससे अन्य लोग भी रक्तदान के लिए प्रोत्साहित होंगे।
आचार्य महेश सिंह चौहान ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है और जब तक शरीर साथ देगा, वे रक्तदान करते रहेंगे।
इस अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह एवं शोभित सिंह तथा मानस चैरिटेबल ब्लड सेंटर से डॉ. कैलाश पटेल, प्रभारी अमन यादव, लैब टेक्नीशियन अनामिका पाल एवं लैब सहायक प्रीति उपस्थित रहीं।
फतेहपुर के 200वें स्थापना दिवस पर आचार्य महेश सिंह चौहान का 100वां रक्तदान जनपद के लिए गौरव और मानवता की सच्ची मिसाल है।







