Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक के संघर्ष से मिली कामयाबी, खुशबू प्रकरण में...

फतेहपुर: गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक के संघर्ष से मिली कामयाबी, खुशबू प्रकरण में मुख्य आरोपी बहराइच से गिरफ्तार

Published on


फतेहपुर जिले के औराई गांव की बेटी खुशबू को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में आखिरकार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को बहराइच से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक के कड़े संघर्ष और लगातार दबाव का परिणाम मानी जा रही है।

खुशबू की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया था कि उसे मारपीट और अभद्रता कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे वह यह कठोर कदम उठाने को मजबूर हुई। प्रारंभिक स्तर पर पुलिस की निष्क्रियता से नाराज होकर शुक्रवार को संगठन की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने थरियांव थाने का घेराव किया था।

घेराव के दौरान हेमलता पटेल ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संगठन के दबाव के बाद पुलिस हरकत में आई और विशेष टीमों का गठन किया गया। महज 48 घंटों के भीतर पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपियों को बहराइच से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ मारपीट, अभद्रता और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी के बाद अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा, “यह सिर्फ हमारी जीत नहीं, बल्कि हर उस पीड़ित बेटी की जीत है जो न्याय की उम्मीद में थानों के चक्कर काटती है। पुलिस को चाहिए कि हर पीड़ित की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई हो, ताकि कोई भी खुद को असहाय महसूस न करे।”

वहीं खुशबू के परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए संगठन और उसकी अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि यदि गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक साथ न खड़ा होता, तो शायद यह प्राथमिक न्याय भी नहीं मिल पाता।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

👁 37.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 5G नेटवर्क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, टॉवर कर्मचारी को बनाया बंधक

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर...

जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़, OPD से जांच केंद्र तक लंबी कतारें

फतेहपुर। बदलते मौसम के साथ मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से जिला अस्पताल में...

फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर अमित उर्फ टेनी घायल

फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र में 10/11 सितंबर की रात पुलिस और 25 हजार रुपये...

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

More like this

फतेहपुर में 5G नेटवर्क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, टॉवर कर्मचारी को बनाया बंधक

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर...

जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़, OPD से जांच केंद्र तक लंबी कतारें

फतेहपुर। बदलते मौसम के साथ मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से जिला अस्पताल में...

फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर अमित उर्फ टेनी घायल

फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र में 10/11 सितंबर की रात पुलिस और 25 हजार रुपये...