Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर गैंगरेप केस : 1 लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार...

फतेहपुर गैंगरेप केस : 1 लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार खागा के जंगल में पुलिस से हुई मुठभेड़, आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली

Published on

फतेहपुर जिले के चर्चित गैंगरेप मामले में फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। खागा कोतवाली क्षेत्र के ससुर खदेरी नदी के पास जंगल में हुई कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर खागा, हथगाम, थरियांव थाना पुलिस और एसओजी टीम संयुक्त रूप से संदिग्ध अपराधियों की तलाश में अभियान चला रही थी। इसी दौरान जंगल क्षेत्र में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बबलू सिंह उर्फ भूत निवासी गढ़ी कस्बा थाना खागा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी गैंगरेप, महिला संबंधी गंभीर धाराओं और आईटी एक्ट के मुकदमों में वांछित था। उस पर प्रयागराज जोन के एडीजी द्वारा एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, कारतूस और नकदी बरामद करने का दावा किया है। वहीं आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

👁 163.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में फतेहपुर के छात्रों ने लहराया परचम, कई विद्यालयों का परिणाम शत-प्रतिशत

फतेहपुर। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में जनपद फतेहपुर के छात्र-छात्राओं ने शानदार...

बारहवीं के परिणाम में फतेहपुर जिले में जयपुरिया की छात्रों का दबदबा बरकरार

फतेहपुर - सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल फतेहपुर के छात्रों ने बारहवीं के परिणाम में...

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में चमका चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, श्रेया श्रीवास्तव बनीं जिला टॉपर

फतेहपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शहर के...

समाजसेवी बलराम सिंह ने अवतरण दिवस पर लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

कानपुर। समाजसेवी बलराम सिंह ने अपने अवतरण दिवस को सेवा और मानवता के संदेश के...

More like this