Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में चमका चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, श्रेया श्रीवास्तव बनीं...

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में चमका चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, श्रेया श्रीवास्तव बनीं जिला टॉपर

Published on

फतेहपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शहर के स्थानीय चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल (सी.पी.एस.) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में गौरव हासिल किया है। विद्यालय की छात्रा श्रेया श्रीवास्तव ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ह्यूमैनिटीज संकाय में जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। श्रेया की इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

श्रेया श्रीवास्तव की सफलता पर विद्यालय परिसर में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने छात्रा को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव ने श्रेया को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

श्रेया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज और देश के लिए सकारात्मक कार्य करने की इच्छा जताई।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि श्रेया की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी मेहनत और समर्पण यह साबित करता है कि सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से सफलता निश्चित रूप से हासिल की जा सकती है।

विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे अभिभावकों और शिक्षकों में भी खुशी का माहौल है। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती रीना शुक्ला, शिक्षकगण, ऑफिस स्टाफ, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे और श्रेया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

👁 29.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में फतेहपुर के छात्रों ने लहराया परचम, कई विद्यालयों का परिणाम शत-प्रतिशत

फतेहपुर। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में जनपद फतेहपुर के छात्र-छात्राओं ने शानदार...

बारहवीं के परिणाम में फतेहपुर जिले में जयपुरिया की छात्रों का दबदबा बरकरार

फतेहपुर - सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल फतेहपुर के छात्रों ने बारहवीं के परिणाम में...

समाजसेवी बलराम सिंह ने अवतरण दिवस पर लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

कानपुर। समाजसेवी बलराम सिंह ने अपने अवतरण दिवस को सेवा और मानवता के संदेश के...

रिंकू लोहारी द्वारा दिव्यांगजनों को वितरित किए गए ट्राई साइकिल व सहायक उपकरण

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित दिव्यांगजन सशक्तिकरण अभियान के तहत मंगलवार को जिला...

More like this