फतेहपुर,जिले में भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर एक शानदार रथयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। यह रथयात्रा भगवान विश्वकर्मा रथ यात्रा समिति द्वारा निकाली गई, जिसने शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल भर दिया।
रथयात्रा की शुरुआत सुबह 10 बजे विश्वकर्मा मंदिर, दक्षिणी गौतम नगर से हुई। यात्रा का नेतृत्व कर रहे आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष, दीपक विश्वकर्मा ने बताया कि इस शोभायात्रा के लिए पहले ही पुलिस प्रशासन से अनुमति और सुरक्षा की व्यवस्था कर ली गई थी। यह पारंपरिक यात्रा कई मुख्य मार्गों से गुजरी, जिसमें आईटीआई मार्ग रोड, पटेल नगर चौराहा, पथरकट्ठा चौराहा, बिन्दकी बस स्टॉप, सदर अस्पताल जीटी रोड, बाकरगंज, ज्वालागंज, पशु अस्पताल और वर्मा चौराहा शामिल थे। यात्रा का समापन आईटीआई गेट पर हुआ। इस भव्य शोभायात्रा में लगभग 150 लोग और 50 मोटरसाइकिलें शामिल थीं, जिन्होंने भगवान विश्वकर्मा के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा रथ यात्रा समिति के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा ,राजकुमार विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, विपिन विश्वकर्मा,शुभम विश्वकर्मा, अभिषेक विश्वकर्मा,अजय विश्वकर्मा,बृजेंद्र विश्वकर्मा,सत्यम विश्वकर्मा,राकेश विश्वकर्मा राजेश विश्वकर्मा,आंनद प्रकाश विश्वकर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का वास्तुकार, शिल्पकार और ब्रह्मांड का निर्माता माना जाता है। वे शिल्पकला और वास्तुकला के देवता हैं, जिनकी पूजा कारीगर, इंजीनियर और औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े लोग विशेष रूप से करते हैं। यह दिन उनके औजारों, मशीनों और उपकरणों की पूजा के लिए समर्पित होता है, ताकि वे अपने काम में सफलता और सुरक्षा प्राप्त कर सकें। फतेहपुर में निकाली गई इस रथयात्रा का मुख्य उद्देश्य भी यही था कि लोग भगवान विश्वकर्मा के अद्भुत योगदान को याद करें और अपनी कला तथा कौशल के प्रति सम्मान दिखाएं।
Trending Now
फतेहपुर जिले में धूमधाम से निकली विश्वकर्मा जयंती की रथयात्रा,जगह जगह हुई भव्य पूजा
👁 6.8K views








