Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: डिप्टी एसपी की उपस्थिति में महिला थाना पुलिस और गुलाबी गैंग...

फतेहपुर: डिप्टी एसपी की उपस्थिति में महिला थाना पुलिस और गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष की सहभागिता से ग्राम पंचायत करमचंद्रपुर सांडा में महिला ग्राम प्रधान के संयोजकत्व मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का हुआ सफ़ल आयोजन ।

Published on

फतेहपुर – मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत फतेहपुर जिले में महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 15 अक्टूबर 2025 को थरियांव थाना क्षेत्र के ब्लॉक भिटौरा अंतर्गत ग्राम करमचंद्रपुर सांडा में संपन्न हुआ। इस गोष्ठी में महिलाओं को उन पर हो रहे अपराधों के बारे में अवगत कराया गया और उनकी समस्याओं का निवारण किया गया। महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इन हेल्पलाइन नंबरों में 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) के साथ-साथ 112, 102, 108, 181 और 1930 शामिल थे। इसके अतिरिक्त, सरकार द्वारा चलाई जा रही कई महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सामूहिक विवाह योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन,और निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं की काउंसलिंग की गई, उनसे उनकी समस्याएं पूछी गईं और ट्रैफिक नियमों के बारे में भी अवगत कराया गया। इस जागरूकता अभियान की संयोजक रहीं करमचंद्रपुर की महिला ग्राम प्रधान मरियम नसीमुद्दीन पप्पू जिला अध्यक्ष प्रधान संघ और कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए डिप्टी एसपी वीर सिंह, महिला थाना पुलिस में संगीता, आरती, नेहा तथा कई महिला पदाधिकारी साथ ही कार्यक्रम में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया इस दौरान सरला सिंह, सबनम, निर्मला, सुमन आदि रहीं |

👁 14.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त को असोथर पुलिस ने दबोचा

फतेहपुर-असोथर थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान...

कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों को नमन, पूर्व सैनिकों ने साझा किए युद्ध के यादगार पल

फतेहपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति,...

फल मंडी में सगे दो भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, दोनों गंभीर

फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित मुराइनटोला फल मंडी में शराब पीने के लिए...

More like this