Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में खनिज विभाग पर रिश्वतखोरी का आरोप, ₹5000 न देने पर...

फतेहपुर में खनिज विभाग पर रिश्वतखोरी का आरोप, ₹5000 न देने पर अंडरलोड ट्रक का चालान!

Published on

फतेहपुर । जनपद में खनिज विभाग एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि विभाग के कुछ अधिकारी खुलेआम अवैध वसूली कर रहे हैं। ताजा मामला गाड़ी संख्या यूपी 71 बीटी 6378 से जुड़ा है, जिसे कथित तौर पर अंडरलोड होने के बावजूद ओवरलोड बताकर चालान कर दिया गया। आरोप है कि खनिज निरीक्षक राजभर ने रात करीब 1:30 बजे ₹5000 की मांग की और रिश्वत न देने पर कार्रवाई कर दी।

गाड़ी मालिक राम अनुज तिवारी और ड्राइवर का कहना है कि उन्होंने बार-बार कांटा कराने की बात कही, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।
इस मामले में अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने जिला खनिज अधिकारी से बातचीत कर सवाल उठाया है कि बिना माप-तौल और जांच के चालान कैसे किया गया?
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी सरकार और प्रशासन की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ इस मुद्दे को जिलाधिकारी और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के समक्ष उठाया जाएगा।
अब सवाल यह है कि क्या जनपद में ईमानदार व्यक्ति को भी रिश्वत न देने की कीमत चुकानी पड़ेगी? मामले ने तूल पकड़ लिया है और अब सबकी निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।
#FatehpurNews
#खनिज_विभाग
#रिश्वतखोरी
#OverloadingCase
#UPNews
#CorruptionAlert
#BreakingNews

👁 8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

फतेहपुर - पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली...

फतेहपुर में 24 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से सनसनी पुलिस हो रही नाकाम

 फतेहपुर जिले में 24 घंटे के अंदर दूसरी हत्या की वारदात सामने आने से इलाके...

More like this