Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, प्रेम-प्रसंग में उतारा मौत के घाट...

फतेहपुर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, प्रेम-प्रसंग में उतारा मौत के घाट SP बोले जल्द होगा खुलासा

Published on

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बे में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां युवक और महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, युवक का शव जंगल में पड़ा मिला, जबकि महिला की उसके घर में हत्या की गई। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची एक अन्य महिला पर भी चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है और इसे ऑनर किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से घटना की पुष्टि की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी दिलदार कुरैशी है, जिसके खिलाफ पहले से ही गौकशी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश में  दबिश दे रही है। फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। SP अनूप सिंह  का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

👁 51.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सराय–अंदीपुर सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी का आरोप, ग्रामीणों ने रुकवाया काम

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। फतेहपुर जिले के विकास खंड असोथर के सराय गांव से अंदीपुर...

मुराइन टोला में सजी साहित्य की सरस महफ़िल, 426वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के...

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

More like this

सराय–अंदीपुर सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी का आरोप, ग्रामीणों ने रुकवाया काम

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। फतेहपुर जिले के विकास खंड असोथर के सराय गांव से अंदीपुर...

मुराइन टोला में सजी साहित्य की सरस महफ़िल, 426वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के...