Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में बारिश से कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर 8 वर्षीय...

फतेहपुर में बारिश से कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर 8 वर्षीय बालक की मौत

Published on

खागा। दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच खागा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव में शनिवार भोर पहर दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के कारण कमजोर हुआ कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त घर में दो सगे भाई मौजूद थे, जो मलबे में दब गए।
ग्रामीणों ने तत्काल राहत-बचाव करते हुए दोनों भाइयों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने 8 वर्षीय आनंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके बड़े भाई की हालत गंभीर बताई गई। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
परिजनों के मुताबिक, परिवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान के लिए आवेदन किया था। हादसे के समय बच्चों की मां मवेशियों को चारा डालने के लिए घर से बाहर गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अश्वनी पांडेय ने राजस्व टीम को मौके पर भेजा। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।

👁 20.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सपा का बड़ा दांव: राज्यसभा चुनाव में 3 प्रत्याशी उतारेगी SP, NDA और BJP के बागी विधायकों के दम पर जीत का दावा

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज...

लखनऊ में मध्य कमान योग चैंपियनशिप 2026 का समापन, अग्निवीर कार्तिक शर्मा प्रथम

भारतीय सेना के मध्य कमान की ओर से आयोजित मध्य कमान योग चैंपियनशिप 2026...

‘कन्नौज से क्या हासिल होगा? हिम्मत है तो सैफई से निकालो यात्रा’: ओपी राजभर का अजय राय पर बड़ा तंज

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के कन्नौज से यात्रा निकालने के बयान...

More like this