फतेहपुर। जिले के मलवां थाना क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज पर रविवार को एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर उछलकर दूसरी लेन में जा पलटी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
दुर्घटना में एम्बुलेंस चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को एम्बुलेंस से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसा चालक को नींद की झपकी आने की वजह से हुआ। गनीमत रही कि हादसे के समय दूसरी लेन में अधिक वाहन नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
मलवां थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।






