Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में महिला सुरक्षा और सामाजिक समरसता पर गरजी पूर्व सैनिक उत्थान...

फतेहपुर में महिला सुरक्षा और सामाजिक समरसता पर गरजी पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की महिला इकाई

Published on

फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की महिला संगठन की मासिक बैठक जनपद Fatehpur में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन की अध्यक्षा जागृति तिवारी ने की।

बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष जागृति तिवारी ने आगामी होली पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संगठन की महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि होली जैसे सामाजिक और सांस्कृतिक त्योहार पर समरसता का संदेश देना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि संगठन की प्रत्येक सदस्य कम से कम एक अत्यंत गरीब परिवार के घर रंग, अबीर, गुजिया, चिप्स, पापड़ आदि सामग्री अवश्य भिजवाए, ताकि कोई भी परिवार त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे।

इसके साथ ही उन्होंने होली के दौरान हुड़दंग और नशाखोरी से दूर रहने की भी नसीहत दी। उनका कहना था कि त्योहार आनंद और भाईचारे का प्रतीक है, इसे अनुशासन और मर्यादा के साथ मनाया जाना चाहिए।

बैठक में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। अध्यक्षा ने कहा कि फतेहपुर में एक बार फिर महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं बढ़ती दिखाई दे रही हैं। चाहे कोचिंग सेंटर जाने वाली छात्राएं हों या विद्यालयों में पढ़ने वाली बालिकाएं, उन्हें असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने गांवों में छोटी-छोटी बातों पर होने वाले विवादों में महिलाओं के साथ मारपीट और अपमानजनक व्यवहार की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में पीड़ित महिलाएं जब पुलिस प्रशासन के पास शिकायत लेकर जाती हैं तो गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता। बल्कि, जब महिला संगठन न्याय की मांग करता है तो आरोपियों को केवल शांति भंग की आशंका में निरुद्ध कर औपचारिक कार्रवाई कर दी जाती है, जिससे पीड़िता को वास्तविक न्याय नहीं मिल पाता।

महिला संगठन ने ऐसे मामलों की घोर भर्त्सना करते हुए कहा कि कई प्रकरण बिना न्याय के ही ठंडे बस्ते में चले जाते हैं। कुछ मामलों में तो पीड़ित महिलाएं आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो जाती हैं, जिसके बाद प्रशासन की नींद खुलती है।

अंत में निर्णय लिया गया कि महिला संगठन जल्द ही पुलिस अधीक्षक से मिलकर महिलाओं की समस्याओं और चिंताओं से अवगत कराएगा तथा प्रभावी कार्रवाई की मांग करेगा। बैठक में संगठन की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।

👁 14K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...

ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति का पैर टूटा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप...

More like this

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...

ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति का पैर टूटा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप...