फतेहपुर में रफ्तार का कहर देखने को मिला है।
ई-रिक्शा और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार पीआरडी जवान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक पीआरडी जवान ड्यूटी पूरी कर घर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह भीषण सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि जवान की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पीआरडी जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। यह घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे की बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस ई-रिक्शा चालक की तलाश कर रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Trending Now
फतेहपुर में रफ्तार का कहर देखने को मिला है।ई-रिक्शा और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार पीआरडी जवान की दर्दनाक मौत हो गई।
👁 10.1K views








