फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों के साथ पैदल मार्च निकाला। सपा कार्यालय से शुरू हुआ मार्च पटेल नगर होते हुए कलेक्ट्रेट कचहरी परिसर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क तक पहुंचा।
मार्च में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता शामिल हुए और लोकतंत्र एवं मतदान व्यवस्था को लेकर नारेबाजी की। आंबेडकर पार्क पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की। सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि मतदाता अधिकारों और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए उनकी आवाज उठाना जरूरी है।
प्रदर्शन के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारे लगाए। प्रदर्शन के चलते मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा।
Trending Now
फतेहपुर में सपा का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग
👁 18.7K views





