Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में सम्पन्न हुआ सक्षम का प्रान्त प्रशिक्षण वर्ग, दायित्व परिवर्तन के...

फतेहपुर में सम्पन्न हुआ सक्षम का प्रान्त प्रशिक्षण वर्ग, दायित्व परिवर्तन के साथ ये नये पदाधिकारी

Published on

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार परिवार से सम्बद्ध दिव्यांगों की सेवा एवं स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संगठन समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) का प्रान्त प्रशिक्षण वर्ग रविवार, 24 अगस्त 2025 को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, फतेहपुर में सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग में कानपुर प्रांत इकाई के समस्त दायित्वधारी, प्रांत कार्यसमिति के सदस्य तथा विभिन्न जिलों के अध्यक्ष एवं सचिव बंधुओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की गतिविधियों की समीक्षा, भावी कार्ययोजना और सामाजिक सरोकारों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर फतेहपुर जिला इकाई के निवर्तमान जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्ता का दायित्व परिवर्तन करते हुए उन्हें कानपुर प्रांत कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया। वहीं धर्मेन्द्र प्रताप सिंह को सक्षम फतेहपुर जिला इकाई का नया अध्यक्ष घोषित किया गया। इसके साथ ही नवीन सिंह चौहान को सक्षम युवा आयाम, फतेहपुर का जिला प्रमुख बनाया गया। दायित्व परिवर्तन और नये पदाधिकारियों की घोषणा पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।

👁 15.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...

फतेहपुर: कागजी आश्वासन नहीं, ज़मीन पर हो काम ; सर्वोदय कॉलेज की बदहाली पर छात्रों के समर्थन में गरजा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक

फतेहपुर-जिले के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और...

More like this

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...