फतेहपुर जिले में रोडवेज की जर्जर बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अब राहत मिलने वाली है। राज्य सरकार द्वारा बजट 2025-26 में की गई घोषणा के तहत फतेहपुर डिपो के बेड़े में 17 नई बसें शामिल हो चुकी हैं। इन बसों के संचालन से यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। वर्तमान में जिले में कुल 143 बसें संचालित हो रही थी, जिनमें 96 निगम बसें और 38 अनुबंधित बसें शामिल थी, लंबी दूरी के अधिकांश रूटों पर फिलहाल कॉन्ट्रैक्ट बसों का संचालन हो रहा है, लेकिन अब नई बसों के आने से यात्रियों को सीधी और किफायती सरकारी सेवा उपलब्ध होगी। इधर, बेड़े में शामिल 14 खटारा बसों को सेवा से बाहर कर दिया गया है। इन्हें डिस्कंटीन्यू करते हुए उनकी नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का दावा है कि आने वाले दिनों में रोडवेज सेवाओं में और सुधार होगा।
Trending Now
फतेहपुर रोडवेज बेड़े में 17 नई बसों की एंट्री, जर्जर बसों को किया जाएगा नीलाम







