Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर- शहर के जी टी रोड स्थित भावना दिव्यांग विद्यालय में मानसिक...

फतेहपुर- शहर के जी टी रोड स्थित भावना दिव्यांग विद्यालय में मानसिक मंदता दिवस धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम का उद्घाटन राजकीय जिला चिकित्सालय की मनोचिकित्सक डॉक्टर रिंकी लाकरा ने सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया

Published on

फतेहपुर शहर के जी टी रोड स्थित भावना दिव्यांग विद्यालय में मानसिक मंदता दिवस धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन राजकीय जिला चिकित्सालय की मनोचिकित्सक डॉक्टर रिंकी लाकरा ने सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ किया गया। एवं आए हुए अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया। अंश और फलक ने राधा कृष्ण बनकर मनमोहन गीत संगीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया ।इसके पश्चात मानसिक मंदित छात्रा हिफजा ने मैं निकला गड्डी लेकर पर नृत्य कर खूब तालियां बटोरी। इसी क्रम में मानसिक मंदित छात्र अभिषेक ,अली ने मछली जल की रानी एवं अन्य छोटी-छोटी कविताएं सुना कर सबको प्रसन्न कर दिया। इसके अतिरिक्त मानसिक मंदित बच्चों ने अन्य छोटे-छोटे कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुक्त कर दिया। उक्त अवसर पर भावना दिव्यांग संस्थान के निदेशिका डॉ भावना श्रीवास्तव ने मानसिक मंदता पर संक्षिप्त प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि मानसिक मंदता कोई बीमारी नहीं एक अवस्था है जिसका कोई इलाज नहीं है । उक्त अवसर पर डॉक्टर लकरा ने मानसिक मंदित बच्चों का परीक्षण  किया , स्वाती रस्तोगी के साथ सभी बच्चों को पुरस्कृत भी किया। निर्देशिका ने मानसिक मंदता दिवस के उपलक्ष में बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए अति निर्धन दिव्यांग बच्चों को गर्म कपड़े, स्वेटर, जूते मोजे ,कॉपी किताबें, पेंसिल रबर, रंग आदि वितरित किए । जिस प्रकार दिव्यांग बच्चों के चेहरे खिल उठे । उक्त अवसर पर दिव्यांग स्कूल परिवार एवं अभिभावकों के अतिरिक्त जिला चिकित्सालय से आशीष जी ,सतीश जी के अतिरिक्त ,स्वाति रस्तोगी, माधुरी श्रीवास्तव, पूजा वाजपेई, अंजना सिंह, पंकज, रत्ना श्रीवास्तव, मतीन, शानू ,शिवानी ,नूर जहां आदि उपस्थित रहे।

👁 21.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अब भी परिजनों के मोह से आगे नहीं बढ़ पा रहीं मायावती, क्यों नहीं बन पाईं बहुजन की नेता?

उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीनों में विधान सभा चुनाव होने हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती का कहना है कि वह राज्य में पांचवी बार बसपा की सरकार बनाने के लिए तैयारी में जुटी हैं। लेकिन, चुनाव से पहले उनकी पार्टी में जैसी उथल-पुथल है, उसे देखते हुए लगता है कि मायावती […]

जातीय हिंसा और हत्याओं के बाद गरमाई सियासत! यूपी में 2027 चुनाव से पहले जाट, ब्राह्मण और निषाद वोट बैंक पर छिड़ी जंग

UP Caste Politics Jat Brahmin Nishad Vote Bank 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपराध कोई नई बात नहीं है। लेकिन हाल के तीन हत्याकांडों ने सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं छोड़ा, बल्कि जातीय नैरेटिव और वोट बैंक की सियासत को भी गरमा दिया है। अंकित बालियान, विनोद कुमार साहनी और शिवकुमार त्रिपाठी की मौतों […]

CM Yogi ने दिए बड़े निर्देश: यूपी में 681 प्रमुख मार्ग होंगे गड्ढामुक्त, बारिश बाद होगा स्थायी नवीनीकरण

UP Roads,Pothole Free Roads: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश अभी जारी है, इसलिए सड़क की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और जो मार्ग बारिश या […]

More like this