Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबारह रबीउल अव्वल का निकला जुलूस, हिंदू-मुस्लिम एकता की पेश हुई मिसालभाईचारे...

बारह रबीउल अव्वल का निकला जुलूस, हिंदू-मुस्लिम एकता की पेश हुई मिसालभाईचारे के संदेश के साथ नगर पंचायत असोथर में निकला ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर, फतेहपुर*

नगर पंचायत असोथर में शुक्रवार को बारह रबीउल अव्वल के अवसर पर मुस्लिम समुदाय की ओर से बैंड-बाजे और डीजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर भाईचारे की मिसाल पेश की। जुलूस में शामिल लोगों ने नारे लगाते हुए आपसी सौहार्द और शांति का संदेश दिया।

बारह रबीउल अव्वल को पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश और उनकी याद में ईद-ए-मिलादुन्नबी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन मुस्लिम समाज जुलूस निकालकर, मस्जिदों और मदरसों में दुआख्वानी कर शांति और अमन की दुआ करता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी नगर में उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में यह पर्व मनाया गया। जुलूस में शामिल विभिन्न समुदायों के लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा और गंगा-जमुनी तहजीब को बल मिलता है।

असोथर में निकले जुलूस के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरवर खान, हाजी मुख्तार कुरैशी, सत्तार कुरैशी, चांद खान, फिरोज, रियाज, नूर आलम, अल्ताब, मुन्ना, रशीद, अयान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। वहीं प्रशासनिक दृष्टि से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। जरौली चौकी इंचार्ज अंकुश यादव मय हमराह पुलिस बल के साथ लगातार जुलूस के साथ मौजूद रहे और व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

👁 16.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...

फतेहपुर: कागजी आश्वासन नहीं, ज़मीन पर हो काम ; सर्वोदय कॉलेज की बदहाली पर छात्रों के समर्थन में गरजा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक

फतेहपुर-जिले के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और...

More like this

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...