नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर
असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुजानपुर निवासी लालू पुत्र कालू सिंह (परिवर्तित नाम)19 सितंबर को अपनी पिकअप लेकर बिहार गया हुआ था। इसी दौरान 20 सितंबर को गांव का ही युवक विष्णु पुत्र सत्यदेव उर्फ भोंदू उसकी 16 वर्षीय बेटी रामकली (परिवर्तित नाम) को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों के अनुसार, घटना के समय घर की महिलाएं दरवाजे पर रो रही थीं। तभी पड़ोसन सुनीता पत्नी प्यारेलाल वहां आकर गाली-गलौज करने लगी। इस बीच शिवमोहन पुत्र अज्ञात ने धमकी दी कि “इसे मारो, जो होगा मैं देख लूंगा।” आरोप है कि इसके बाद लक्ष्मी पुत्री प्यारेलाल ने भी विवाद में मारपीट किया। 28 सितंबर को जब पीड़ित पिता बिहार से वापस लौटा तो उसे घटना की जानकारी हुई। इसके बाद वह थाने पहुंचा और लिखित तहरीर देकर पुलिस से बेटी की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किया। थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। नाबालिग की तलाश की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।








