Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर"बेटा मर गया... मैं मर जाता लेकिन किसी ने उसे हाथ नहीं...

“बेटा मर गया… मैं मर जाता लेकिन किसी ने उसे हाथ नहीं लगाया”  वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

Published on

फतेहपुर जिले के सदर अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। खागा कोतवाली क्षेत्र के लाखीपुर गांव से आए एक गरीब पिता शाहरुख के नवजात बेटे की इलाज के अभाव में मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बावजूद डॉक्टरों ने समय रहते न जांच की, न ऑक्सीजन लगाया और न ही कोई प्राथमिक इलाज दिया। इस मर्मांतक घटना का वीडियो किसी मौजूद शख्स ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब तेजी से इंटरनेट पर फैल रहा है। वीडियो में पिता ज़मीन पर बैठा, अपने मृत बेटे को गोद में लिए हुए फूट-फूट कर रोते हुए नजर आ रहा है और बार-बार कह रहा है—
“मैं मर जाता लेकिन मेरे बच्चे को किसी ने हाथ नहीं लगाया…”

परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आपात स्थिति में आने के बावजूद डॉक्टरों ने बच्चे को छूने तक से इनकार कर दिया और अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने बेहद बेरुखी से व्यवहार किया। ऑक्सीजन सिलेंडर तक नहीं दिया गया, जबकि बच्चे की हालत नाजुक थी। मामले में सीएमएस पीके सिंह का कहना है कि जब बच्चा अस्पताल में भर्ती होने के लिए आया था उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी फिर भी जांच पड़ताल करवाई जा रही है।

👁 4.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में पानी संकट पर फूटा गुस्सा: महिलाओं ने खाली बाल्टी लेकर DM ऑफिस पर किया प्रदर्शन

यूपी के जनपद फतेहपुर के विकास खंड भिटौरा के मदरियापुर गांव में पानी की...

अवैध संबंध के शक में सनकी पति बना हैवान, पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सिंधुतारा गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने...

शिक्षामित्र की मौत पर बवाल: मौके पहुँचे BSP नेता परिजनों ने बेटी को नौकरी व 50 लाख मुआवजे की उठाई मांग, प्रशासन ने दिया...

फतेहपुर जनपद के ग्राम बावरा में शिक्षामित्र राम सुमेर गौतम की मृत्यु के बाद...

More like this

फतेहपुर में पानी संकट पर फूटा गुस्सा: महिलाओं ने खाली बाल्टी लेकर DM ऑफिस पर किया प्रदर्शन

यूपी के जनपद फतेहपुर के विकास खंड भिटौरा के मदरियापुर गांव में पानी की...

अवैध संबंध के शक में सनकी पति बना हैवान, पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सिंधुतारा गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने...