Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरब्रेकिंग फतेहपुर: खेत में मिला अधेड़ का शव, इलाके में सनसनी

ब्रेकिंग फतेहपुर: खेत में मिला अधेड़ का शव, इलाके में सनसनी

Published on

फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बसंती खेड़ा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुबह खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने की सूचना फैली। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान विमल प्रजापति उर्फ बड़कू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह बीते दिन देर शाम घर से निकले थे, लेकिन रात भर वापस नहीं लौटे। सुबह खेत में उनका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

ग्रामीणों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

👁 85.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

बिलंदा के आतिशबाज पर दमकल व पुलिस कर्मी मेहरबान! बिलंदा समेत शांति नगर इलाके में बड़े भंडारण की आशंका

फतेहपुर। जिले में भले ही पटाखों की बिक्री और भंडारण को लेकर प्रशासन सख्ती...

फतेहपुर में PRD जवानों की ड्यूटी को लेकर सवाल, पोर्टल की आड़ में भेदभाव के आरोप

फतेहपुर। जिले में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों की ड्यूटी लगाए जाने की...

फतेहपुर में घर में घुसकर मारपीट का आरोप, महिला का सिर फोड़ने और जान से मारने की धमकी की शिकायत

फतेहपुर। जनपद के राधानगर थाना क्षेत्र स्थित खुशवक्त राय नगर में एक महिला ने...

More like this