Homeराज्यउत्तर प्रदेशभाइयों की जिन कलाई पर राखी बांधा करती थी उन भाइयों ने...

भाइयों की जिन कलाई पर राखी बांधा करती थी उन भाइयों ने ही सोमवार देर रात अपनी बहन के घर पर हमला बोल दिया। जिसमें बहन जहां गंभीर रूप से घायल हो गई

Published on

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की एक महिला अपने भाइयों की जिन कलाई पर राखी बांधा करती थी उन भाइयों ने ही सोमवार देर रात अपनी बहन के घर पर हमला बोल दिया। जिसमें बहन जहां गंभीर रूप से घायल हो गई तो वहीं इस घटना में उसके एक 11 महीने के मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना को अंजाम देकर आरोपी भाई जहां मौके से फरार हो गए तो वहीं आस पड़ोस के लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरो ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मासूम बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।
घटना नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित शामली रोड की है जहां छोटी नाम की एक महिला अपनी मां पार्वती और बच्चों के साथ किराए के मकान पर रह रही थी बताया जा रहा है कि देर रात बागपत निवासी छोटी के भाई अरविंद और आकाश ने किसी बात को लेकर उसके घर पर अपने साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया था। जिसमें महिला छोटी जहां गंभीर रूप से घायल हो गई थी तो वहीं इस घटना के दौरान छोटी के एक 11 महीने के मासूम बच्चे अभिषेक की दर्दनाक मौत हो गई घटना को अंजाम लेकर आरोपी भाई जहां मौके से फरार हो गए तो वहीं आस पड़ोस के लोगों द्वारा घायल महिला छोटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक मासूम बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर इस मामले में अपनी आगे की कार्रवाई करते हुए और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक घायल महिला छोटी का पति इस समय किसी मामले को लेकर जेल में बंद है।जिसकी जानकारी देते हुए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि आज सुबह थाना कोतवाली नगर पुलिस को यहां जो शामली स्टैंड चौकी क्षेत्र है यहां से एक सूचना प्राप्त हुई थी इसमें जब पुलिस सूचना पर मौके पर आई तो यह पता चला है कि एक महिला यहां पर किराए पर रह रही थी अपनी माता के साथ अपने लगभग एक वर्षीय बच्चे के साथ उसके साथ उसके भाइयों के द्वारा मारपीट की गई है और मारपीट के दौरान उस बच्चों के साथ भी कुछ घटना कारित की गई है जिसके फलस्वरुप उस बच्चे की सुबह दुखद मृत्यु हो गई है महिला जो है उसका यहां प्रथमदृष्टिया आसपास में जो लोग रह रहे हैं पड़ोसी है इन्होंने बताया कि इन लोगों द्वारा रात्रि में जो इसके भाई हैं इनके द्वारा रात्रि में इस महिला के साथ मारपीट करी थी और इसके गले में एक बेल्ट का फंडा डाला हुआ था प्रथमदृष्टिया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इसके भाइयों ने इस महिला महिला की ओर इस बच्चे की हत्या करने का प्रयास किया है जिसमें इस बच्चे की मौत हो गई है जिसका अभी पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही है महिला अभी फिलहाल पहले जिला अस्पताल एडमिट करवाई गई थी वहां से दिल्ली रेफर कर दी गई है और वहां उसका इलाज जारी है पुलिस को यहां मौके से और फील्ड यूनिट जो भी निरीक्षण घटनास्थल से साक्ष्य मिले हैं और बाकी जो यहां के आसपास के लोगों ने बताया है उसके अनुसार अग्रिम विधिक करवाई पुलिस अमल में लाएगी अभी यहां पर जो पीड़िता है उसके संबंधित कोई भी व्यक्ति यहां पर नहीं है आसपास के जो अन्य किराएदार हैं अभी उन्हीं से बात हुई है लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह आपसी इनका घरेलू विवाद रहा होगा जिसकी वजह से इस महिला के साथ मारपीट की गई है और इस मारपीट के दौरान इसके बच्चे की भी हत्या की गई है।

👁 15.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुराइन टोला में सजी साहित्य की सरस महफ़िल, 426वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के...

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

फतेहपुर - पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली...

More like this

मुराइन टोला में सजी साहित्य की सरस महफ़िल, 426वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के...

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...