Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरभाजपा में गुटबाजी की फांस! टिकट से पहले अपनों से जंग, फतेहपुर...

भाजपा में गुटबाजी की फांस! टिकट से पहले अपनों से जंग, फतेहपुर की छह विधानसभा सीटों पर बढ़ी दावेदारों की चुनौती

Published on

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। जिले की छह विधानसभा सीटों पर राजनीतिक वर्चस्व कायम करने की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी के सामने इस बार विपक्ष से पहले अपनों की चुनौती खड़ी होती दिखाई दे रही है। टिकट की दावेदारी को लेकर पार्टी के भीतर गुटबाजी, खेमेबंदी और शक्ति प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है। कई विधानसभा क्षेत्रों में दावेदारों की सक्रियता ने मौजूदा विधायकों की चिंता बढ़ा दी है।

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद बढ़ी गुटबाजी

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद जिले में भाजपा की गुटबाजी और मुखर हुई है। नेताओं के बीच बनी खाई अब कार्यकर्ताओं तक पहुंचती दिखाई दे रही है। टिकट की दावेदारी ने पार्टी के अंदर राजनीतिक प्रतिस्पर्धा को और तेज कर दिया है। कई विधानसभा क्षेत्रों में संभावित प्रत्याशी अपने-अपने स्तर से संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच पकड़ मजबूत करने में जुटे हैं।

इसका बड़ा उदाहरण हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला, जहां टिकट के दावेदार पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह के बीच वर्चस्व की लड़ाई सार्वजनिक हो चुकी है।

छह सीटों का समीकरण, भाजपा के सामने बड़ी चुनौती

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले की छह सीटों में से भाजपा ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी। जहानाबाद से राजेंद्र सिंह पटेल, अयाह शाह से विकास गुप्ता और खागा से कृष्णा पासवान ने जीत हासिल की थी।

वहीं बिंदकी सीट पर भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) के जय कुमार जैकी विधायक हैं। सदर और हुसैनगंज विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है।

लोकसभा चुनाव 2024 ने जिले के राजनीतिक समीकरण को और चुनौतीपूर्ण बना दिया। फतेहपुर संसदीय सीट पर समाजवादी पार्टी के नरेश चंद्र उत्तम पटेल ने भाजपा की साध्वी निरंजन ज्योति को 33 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था।

बिंदकी, सदर और हुसैनगंज में दावेदारी तेज

जिले की बिंदकी, सदर और हुसैनगंज विधानसभा सीटों पर टिकट के दावेदारों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। बिंदकी में अपना दल (एस) के मौजूदा विधायक के सामने भाजपा के भीतर भी दावेदारी और राजनीतिक महत्वाकांक्षा का सवाल खड़ा हो रहा है।

सदर विधानसभा क्षेत्र में सपा विधायक चंद्रप्रकाश की मौजूदगी के बीच भाजपा के कई नेता अपनी जमीन मजबूत करने में जुटे हैं। वहीं हुसैनगंज में दावेदारों के बीच टकराव पहले ही सार्वजनिक हो चुका है।

जिलाध्यक्ष ने दिया विवाद सुलझाने का संकेत

भाजपा के जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने पार्टी के अंदर चल रही खींचतान पर कहा कि जहां चार बर्तन होते हैं, वहां खटकते जरूर हैं। उनका मानना है कि किसी भी विवाद को खत्म करने के लिए आपसी संवाद जरूरी है। चुनाव से पहले जो भी दूरियां हैं, उन्हें बातचीत के जरिए समाप्त कर लिया जाएगा।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने मौजूदा विधायकों पर भरोसा जताएगी या नए चेहरों को मौका देगी? टिकट की दावेदारी को लेकर जिस तरह पार्टी के भीतर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में फतेहपुर की छह विधानसभा सीटों पर भाजपा की अंदरूनी राजनीति और दिलचस्प होने वाली है।

👁 34.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सगाई में बजेगा कैलाश खेर का जादू, मंगेतर की एक पसंद ने बना दिया समारोह खास

मंत्री संदीप सिंह की सगाई का कार्यक्रम इस बार खास होने जा रहा है।...

Lucknow Chhath Puja 2026: छठ पूजा के लिए तैयार हुए 110 घाट, नगर निगम ने किए खास इंतजाम

छठ पूजा को लेकर लखनऊ में नगर निगम ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली...

48 माह का मानदेय बकाया, भड़के शिक्षा प्रेरक; 21 नवंबर से बीएसए कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

फतेहपुर। 48 महीनों के लंबे इंतजार के बाद भी बकाया मानदेय का भुगतान न...

More like this

सगाई में बजेगा कैलाश खेर का जादू, मंगेतर की एक पसंद ने बना दिया समारोह खास

मंत्री संदीप सिंह की सगाई का कार्यक्रम इस बार खास होने जा रहा है।...

Lucknow Chhath Puja 2026: छठ पूजा के लिए तैयार हुए 110 घाट, नगर निगम ने किए खास इंतजाम

छठ पूजा को लेकर लखनऊ में नगर निगम ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली...