फतेहपुर में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी को 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें डीएपी, यूरिया, बिजली और नहर से जुड़ी गंभीर समस्याओं को तत्काल दूर करने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी ने बताया कि इस वर्ष समय पर किसानों को डीएपी, यूरिया, बिजली और पानी उपलब्ध न होने से अन्नदाता बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि “बहुआ पावर हाउस के सभी फीडरों में बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही, खासकर ललौली फीडर के अंतर्गत कोण्डार, महना, महाखेड़ा, ललौली और अढावल गांवों में दो घंटे से भी कम बिजली मिलती है और लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है।”
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि किसानों को समितियों पर खाद नहीं मिल रही और मजबूरी में महंगे दामों पर प्राइवेट दुकानों से खरीदना पड़ रहा है। ज्ञापन में जोनिहा माइनर पर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने, कोण्डार, महना और सेमरई माइनर की सफाई कराने तथा कन्हैया नगर में घरों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार लाइन को हटाने की भी मांग की गई।
ज्ञापन देने के दौरान शिवभोला सिंह, शिवबाबू शर्मा, ज्ञान सिंह गौर, प्रशांत सिंह, दिनेश सिंह, रामआसरे सिंह, महेश सिंह समेत कई किसान मौजूद रहे।
Trending Now
भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत ने दिया 5 सूत्रीय ज्ञापन, जिलाधिकारी से की किसानों की समस्याओं पर वार्ता
👁 25.2K views







