Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरभारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) की बैठक,किसान सम्मान दिवस धूमधाम से मनाने...

भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) की बैठक,किसान सम्मान दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी,खाद-बिजली-पानी की समस्याओं पर हुई गहन चर्चा

Published on

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) की मासिक बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय सचिव ज्ञान सिंह गौर और प्रदेश महासचिव रामदत्त मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान 28 अगस्त को धूमधाम से किसान सम्मान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया और सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही उसी दिन प्रस्तावित महापंचायत को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।
बैठक में किसानों की प्रमुख समस्याओं बिजली, पानी और खाद की किल्लत को लेकर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जिले में लगातार खाद की कमी बनी हुई है और समितियों पर किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही।
राष्ट्रीय सचिव ज्ञान सिंह गौर ने कहा, “किसान देश की रीढ़ है, लेकिन उसे आज भी खाद, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) किसानों की आवाज को मजबूत करेगा और उनके हक की लड़ाई सड़कों से लेकर संसद तक लड़ेगा। आने वाला किसान दिवस किसानों की एकजुटता और संघर्ष का प्रतीक बनेगा।”
बैठक के दौरान भाकियू (टिकैत गुट) के लगभग 24 पदाधिकारियों ने इस्तीफा देकर भाकियू (महात्मा टिकैत) का दामन थाम लिया।संगठन में जुड़ने वाले राम सहाय पटेल ,कंचन सिंह,जितेंद त्रिपाठी,अखिलेश सिंह,मुशीर अहमद, वसीम, फौजिया सहित ,करन सिंह पटेल,सतेंद्र सिंह,राम शरण सिंह,दिलीप सिंह, सत्य जीत सिंह,रामभजन सिंह,राधे श्याम सिंह, संतोष ,विनीत अग्रहरि, राहुल उमराव सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने भाकियू महात्मा टिकैट पर आस्था जताते हुए 28 अगस्त के दिन कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही।इससे संगठन को मजबूती मिलने की बात कही जा रही है।
बैठक में जिला अध्यक्ष मधुसूदन तिवारी, रामआसरे सिंह, शिव भोला, शिव बाबू, गुड्डू, राम लखन, लाल सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

👁 12.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...

फतेहपुर: कागजी आश्वासन नहीं, ज़मीन पर हो काम ; सर्वोदय कॉलेज की बदहाली पर छात्रों के समर्थन में गरजा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक

फतेहपुर-जिले के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और...

More like this

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...