Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरभारतीय दोसर वैश्य महासमिति ने पार्षद जी की मूर्ति स्थल पर आरओ...

भारतीय दोसर वैश्य महासमिति ने पार्षद जी की मूर्ति स्थल पर आरओ प्लांट लगाने तथा सौंदर्यीकरण की मांग की

Published on

फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति ने नगर पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन। पार्षद जी की मूर्ति स्थल पर पेयजल हेतु आरओ प्लांट तथा मूर्ति स्थल का सौंदर्यीकरण की मांग की।
भारतीय दोसर वैश्य महासमिति का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता के नेतृत्व में नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य जी से उनके आवास पर मिला तथा अवगत कराया कि पार्षद मूर्ति स्थल पर सुबह शाम काफी भीड भाड रहती है प्रातः कचहरी जाने वाले तथा स्कूली बच्चे उसी मार्ग से गुजरते है और वहां पर रूकते भी है जिससे उस स्थान पर पेयजल की अति आवश्यकता है जिससे राहगीरों एवं आम नागरिकों को शुद्ध शीतल पेयजल प्राप्त हो सके। जिलाध्यक्ष नारायण बाबू ने बताया कि 9 सितंबर को झंडा गीत रचयिता पदम श्री श्यामलाल गुप्त पार्षद जी का जन्म दिवस समाज के लोगों द्वारा बडी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसलिये मूर्ति स्थल पर सुंदरीकरण की भी आवश्यकता है। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष जी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही कार्य योजना तैयार की जायेगी। इस मौके पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्त, संरक्षक राम विशाल गुप्त, संरक्षक सुनील गुप्त, जिला उपाध्यक्ष सुशील गुप्ता फौजी, संगठन मंत्री आनंद गुप्त सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

👁 14.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...