Homeराज्यभीषण गर्मी से बेहाल फतेहपुर: पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार, जनजीवन...

भीषण गर्मी से बेहाल फतेहपुर: पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Published on

रिपोर्ट-आदर्श तिवारी

फतेहपुर, जिले में इन दिनों गर्मी ने कहर बरपा रखा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया। सुबह से ही तीखी धूप और लू चलने से लोग घरों में दुबके रहे। दोपहर के समय सड़कें वीरान नजर आईं और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लू से बचाव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। डॉक्टरों ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

श्रमिकों और रिक्शा चालकों को करना पड़ रहा भारी संघर्ष
दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक, रेहड़ी-पटरी वाले तथा खुले में काम करने वाले श्रमिकों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। कई लोगों को गर्मी के कारण चक्कर आने और उल्टी-दस्त की शिकायत हुई है।

जनता त्रस्त, राहत की आस
स्थानीय निवासी अब राहत की आस लगाए आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट की कोई संभावना नहीं जताई है।

अगर यही हाल रहा, तो यह गर्मी इस साल की सबसे भीषण गर्मी बन सकती है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की अग्निपरीक्षा शुरू हो चुकी है।

👁 6.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का हुआ विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

फतेहपुर,उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश की फतेहपुर जिला इकाई की बैठक रविवार को...

फतेहपुर: हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बंकधा गांव में मिले हिस्ट्रीशीटर के हत्यायुक्त शव के...

फतेहपुर पुलिस ने लौटाई 121 लोगों की मुस्कान, 20 लाख रुपये के 121 गुम मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्द

फतेहपुर। जनपद पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए...

फतेहपुर: मेडिकल कॉलेज में चला नशामुक्ति अभियान, युवाओं को दिया ‘नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां’ का संदेश

फतेहपुर। नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अमर...

More like this