Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमनावां में ‘हनुमान स्वरूप’ बंदर का वैदिक रीति से अंतिम संस्कार —...

मनावां में ‘हनुमान स्वरूप’ बंदर का वैदिक रीति से अंतिम संस्कार — जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा गांव ।

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

असोथर थाना क्षेत्र के मनावां गांव में  आस्था और संवेदना से भरा दृश्य देखने को मिला। यहां एक बंदर की मौत के बाद ग्रामीणों ने उसे भगवान हनुमान का स्वरूप मानते हुए वैदिक रीति-रिवाजों से अंतिम संस्कार किया। बंदर की मृत्यु की सूचना मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए और पार्थिव शरीर को सम्मान नदी तट तक ले जाया गया। शव यात्रा के दौरान “जय श्रीराम” और “हनुमान चालीसा” के गूंजते स्वर पूरे गांव में भक्ति का वातावरण बना रहे थे। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बंदर का अंतिम संस्कार किया गया और भगवान श्रीराम से उसकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। बंदर की मृत्यु गांव के वरिष्ठ समाजसेवी एवं सेवा-निवृत्त अध्यापक जीत सिंह के दरवाजे पर हुई थी। उन्हीं के मार्गदर्शन में शव यात्रा निकाली गई और विधिवत संस्कार सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मनोज सिंह, रणवीर सिंह, उदयवीर, कपिल सिंह, विवेक सिंह और कुबेर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि यह आयोजन जीवों के प्रति करुणा और सनातन परंपरा के प्रति आस्था का प्रतीक है।

👁 10.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों को नमन, पूर्व सैनिकों ने साझा किए युद्ध के यादगार पल

फतेहपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति,...

फल मंडी में सगे दो भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, दोनों गंभीर

फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित मुराइनटोला फल मंडी में शराब पीने के लिए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

More like this

कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों को नमन, पूर्व सैनिकों ने साझा किए युद्ध के यादगार पल

फतेहपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति,...

फल मंडी में सगे दो भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, दोनों गंभीर

फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित मुराइनटोला फल मंडी में शराब पीने के लिए...