HomeUncategorizedमर्जी से शारीरिक संबंध बनाना रेप नही : हाईकोर्ट

मर्जी से शारीरिक संबंध बनाना रेप नही : हाईकोर्ट

Published on

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह कहते हुए कि अगर महिला ने अपनी मर्जी से संबंध बनाए हैं तो इसे रेप नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने कहा याची ने पीडिता की कोई फोटो वायरल नहीं की।वाट्सएप चैट में गाइडेंस लेती रही। फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने का आरोप नहीं बनता। कोर्ट ने यह कहते हुए आरोपी नीरजकुमार व अन्य के खिलाफ केस रद्द कर दिया है।

न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की एकलपीठ ने कहा अगर महिला ने शुरुआत से ही शादी के वादे को झूठा माना था तो उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई होती लेकिन एक साल तीन महीने तक ऐसी शिकायत नहीं की। यह इस बात का संकेत है कि उसने मर्जी से संबंध बनाए थे।  पीड़िता के बयान में विरोधाभास है। पहले उसने कहा है कि आरोपित के साथ संबंध बनाए थे लेकिन बाद में उसने कहा कि उसने दबाव में आकर संबंध बनाए थे। 

कोर्ट ने कहा यह समझना मुश्किल है कि एक विवाहित महिला इतने लंबे समय तक आरोपित के साथ संबंध कैसे बना सकती है अगर वह वास्तव में दबाव में थी। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के प्रशांत बनाम दिल्ली राज्य 2024 फैसले का हवाला दिया जिसमें कहा गया है कि अगर दो लोग लंबे समय तक संबंध बनाते हैं तो यह समझना मुश्किल है कि एक पक्ष दबाव में था। अदालत ने कहा है कि इस मामले में भी ऐसा ही है। पीड़िता के बयान में विरोधाभास है और दावों को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं। आरोपित  के खिलाफ कोई सबूत नहीं है जो उसे इस मामले में फंसाता है। वाट्सएप चैटिंग से पता चलता है कि उनके बीच गहरे संबंध थे जो सिर्फ पढ़ाई के लिए नहीं थे।

अपीलार्थियों ने बीएनएसएस की धारा 528 के तहत आवेदन देकर आरोप पत्र समन आदेश के साथ ही संपूर्ण केस कार्यवाही रद्द करने की मांग की थी। थाना इज्जतनगर बरेली में दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। एफआइआर पहली दिसंबर 2024 को दर्ज कराई गई थी। पीड़िता विवाहित है। उसका कहना है कि पति सेना में है। पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) की तैयारी के दौरान उसकी मित्र ने अपने भाई से मिलवाया जिसने जन्मदिन की पार्टी में एक  होटल में बुलाया और दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड कीं। फिर यह धमकी देकर कि  वीडियो वायरल कर दोबारा होटल बुलाया और दुष्कर्म किया। इसके बाद दो बार फिर ऐसी घटना हुई। इसके बाद नीरज के चचेरे भाई ने भी यौन संबंध बनाने की मांग की लेकिन जब उसने ठुकरा दिया तो उसकी वीडियो तस्वीरें परिवार को भेज दी जिससे उसकी जिंदगी नरक बन गई।

👁 14.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...

ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति का पैर टूटा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप...

फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार दो मासूम भाइयों को कुचला, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में आज एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर...

More like this

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...

ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति का पैर टूटा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप...