Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमहराजगंज में पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या, दोनो...

महराजगंज में पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या, दोनो पकड़े गए।

Published on

यूपी के महराजगंज  जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली दिल दहला देने वाली वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। थाना निचलौल क्षेत्र के राजाबारी गांव निवासी नागेश्वर रौनियार की हत्या उसकी पत्नी नेहा रौनियार और उसके प्रेमी जितेंद्र ने मिलकर की थी। महराजगंज पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है घटना 12/13 सितंबर की रात सामने आई, जब दमकी गैस एजेंसी के पास एक युवक का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता केशवराज रौनियार की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी जितेंद्र ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि मृतक नागेश्वर उसकी दुकान पर काम करता था। नागेश्वर ने ही उसे एक लड़की से बात करने के लिए नंबर दिया था, जो बाद में उसकी पत्नी नेहा निकली। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और शादी करने का ख्वाब देखने लगे। लेकिन नागेश्वर उनके रास्ते में बाधा था। इसी कारण दोनों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतारने की साजिश रची। आरोपियों ने नागेश्वर को महराजगंज बुलाकर शराब पिलाई और जब वह सो गया तो दुपट्टे से पैर बांधकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद एक्सीडेंट का रूप देने के लिए शव को मोटरसाइकिल पर लादकर दमकी गैस एजेंसी के पास फेंक दिया और फरार हो गए। एसपी सोमेन्द्र मीना के निर्देशन और एएसपी सिद्धार्थ व सीओ शिवप्रताप सिंह की देखरेख में बनी टीम ने 24 घंटे के अंदर पत्नी और प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया इस मामले में एसपी सोमेन्द्र मीना ने बताया पुलिस ने पेशेवर तरीके से काम करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर इस जघन्य हत्या का पर्दाफाश किया है। अपराध कितना भी बड़ा क्यों न हो, अपराधी किसी भी हाल में बच नहीं पाएंगे। पुलिस की प्राथमिकता जनता में सुरक्षा की भावना कायम रखना और अपराधियों को सख्त सजा दिलाना है।

👁 29.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...

फतेहपुर: कागजी आश्वासन नहीं, ज़मीन पर हो काम ; सर्वोदय कॉलेज की बदहाली पर छात्रों के समर्थन में गरजा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक

फतेहपुर-जिले के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और...

More like this

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...