Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमहिला का आरोप: मेरी ज़मीन कब्ज़ा कर बना दिया सपा कार्यालय -...

महिला का आरोप: मेरी ज़मीन कब्ज़ा कर बना दिया सपा कार्यालय – उमा देवी ने 1999 में रजिस्ट्री व 2005 में सपा कार्यालय की कराई गई रजिस्ट्री ।

Published on

फतेहपुर। शादीपुर स्थित सपा कार्यालय को अपनी भूमि पर अवैध रूप से बनाये जाने का आरोप लगाते हुए खागा तहसील की निवासी एवं वर्तमान में शादीपुर में रह रही उमा देवी पत्नी चन्द्र प्रकाश दुबे ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि वर्ष 1999 में उनके द्वारा शहर के शादीपुर मोहल्ले में जोशियाना निवासी मोहम्मद सलीम पुत्र अब्दुल करीम से शादीपुर मोहल्ला में एक प्लाट खरीदा था। जिसकी रजिस्ट्री कराने के साथ ही प्लाट का इंद्राज भी नगर पालिका परिषद में दर्ज करवाया था। उस समय वह महाराष्ट्र के रत्नागिरी में रह रही थी कुछ समय बाद वापस आने पर उन्हें अपने प्लाट में अवैध रूप से कब्ज़ा कर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय का निर्माण किये जाने की जानकारी हुई तो उनके द्वारा राजस्व विभाग को शिकायती पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। वहीं पीड़िता ने राजस्व विभाग के कर्मियों पर अफसरों को गुमराह करने व अवैध कब्ज़ा को बचाने का आरोप लगया। साथ ही बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर प्रकरण की जांच कर उनकी भूमि से अवैध कब्जा हटाये जाने, दोषियों पर कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाये जाने की गुहार लगाई है।

आरोप बेबुनियाद: सपा जिलाध्यक्ष
सपा कार्यालय की भूमि को अवैध कब्जा व महिला के द्वारा अपना बताये जाने पर सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव एडवोकेट ने बताया कि आरोप बेबुनियाद है। कार्यालय की भूमि को वर्ष 2005 में क्रय कर निर्माण कराया गया था। सभी दस्तावेज सुरक्षित हैं। महिला के पूर्व में लगाये आरोपों की जांच राजस्व विभाग द्वारा की जा चुकी है। जिसमें आरोप गलत पाये गये है। मामले की निष्पक्ष जांच व निर्णय कोर्ट करेगी।

👁 9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

असोथर उपकेंद्र से 150 गांवों की बिजली ठप,13 हजार उपभोक्ता बेहाल,24 घंटे आपूर्ति के दावे फेल,ट्रिपिंग और कटौती से,किसान-ग्रामीण परेशान

फतेहपुर-33/11 केवी असोथर विद्युत उपकेंद्र से संचालित छह फीडर—जरौली, नरैनी, थरियांव, गाजीपुर, घरवासीपुर और...

More like this