Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री ने 4.52 करोड़ रुपए लागत से निर्मित कल्याण मंडपम का किया...

मुख्यमंत्री ने 4.52 करोड़ रुपए लागत से निर्मित कल्याण मंडपम का किया उद्घाटन

Published on

यूपी के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम द्वारा 4.52 करोड रुपए की लागत से सूरजकुंड में निर्मित कल्याण मंडपम का उद्घाटन किया.इस कल्याण मंडपम के निर्माण से शहरी आबादी के मध्यम वर्ग एवं निम्न वर्ग के लोगों को किसी भी प्रकार के अनुष्ठान एवं मांगलिक कार्यक्रम करने के लिए सस्ते और किफायती दरों पर उच्च कोटि की सुविधा प्राप्त होगी.15वे वित्त आयोग के बजट से नगर निगम सूरजकुंड में 4.52 करोड रुपए की लागत से कल्याण मंडपम का निर्माण कराया गया है. लगभग 35500 वर्ग फीट एरिया में बने कल्याण मंडपम में वातानुकूलित बड़ा हाल, इसके साथ ही किचन, पार्किंग की सुविधा, इसमें पांच एसी कमरा, डॉरमेट्री के साथ स्नान घर शौचालय इत्यादि की व्यवस्था की गई है. इस मंडपम के निर्माण से 10 वार्डों की लगभग 2 लाख आबादी लाभान्वित होगी इससे पूर्व नगर निगम द्वारा खोराबार में एक कल्याण मंडपम का लोकार्पण कराया जा चुका है.इसके अतिरिक्त मानबेला, मोहरीपुर, राप्ती नगर, बिछिया एवं नकहा में कल्याण मंडपम निर्माणधीन है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम जैसी संस्थाएं नगर निकायों के लिए एक मानक बन सकती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विजन स्मार्ट सिटी का है और स्मार्ट सिटी को सेफ सिटी में बदलना है सेफ सिटी का मतलब जहां हर नागरिक अपने आप को सुरक्षित समझे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हमें आपदा जैसी विकृतियों से बचाना है तो हमें फिर से प्रकृति के शरण में जाना होगा उन नदियों को पुनर्जीवित करना होगा। इसके लिए वृक्षारोपण के महाअभियान से जुड़ना होगा एक पेड़ मां के नाम इसी श्रृंखला का हिस्सा है.प्रधानमंत्री ने इसे भावनात्मक गुण देकर के प्रत्येक भारतवासी को इससे जुड़ने का पवित्र भाव दिया है। उन्होंने कहा कि 50 करोड़ से ज्यादा नर्सरी हम लोगों ने तैयार किया है । 35 करोड़ वृक्षारोपण एक पेड़ मां के नाम उत्तर प्रदेश में हम एक दिन में इस इवेंट को बनाने वाले हैं और बाकी अलग-अलग तिथियां में कल से यह कार्यक्रम प्रारंभ होगा जो 15 अगस्त तक चलेगा आप सभी इस अभियान के साथ जुड़िए और पर्यावरण को संरक्षित करने में अपना योगदान दीजिए।

👁 7.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का हुआ विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

फतेहपुर,उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश की फतेहपुर जिला इकाई की बैठक रविवार को...

फतेहपुर: हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बंकधा गांव में मिले हिस्ट्रीशीटर के हत्यायुक्त शव के...

फतेहपुर पुलिस ने लौटाई 121 लोगों की मुस्कान, 20 लाख रुपये के 121 गुम मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्द

फतेहपुर। जनपद पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए...

फतेहपुर: मेडिकल कॉलेज में चला नशामुक्ति अभियान, युवाओं को दिया ‘नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां’ का संदेश

फतेहपुर। नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अमर...

More like this