उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसएसपी सतपाल अंतिल के मार्गदर्शन और साइबर सेल की लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को दबोच लिया। आरोपियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए लोगों को अमीर बनाने का सपना दिखाकर 1.64 करोड़ रुपये की ठगी अंजाम दी थी। कैसे हुआ खुलासा एसपी क्राइम ब्रांच सुभाषचंद्र गंगवार, और सीओ क्राइम ब्रांच आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि तीन महीने पहले गलशहीद गांधी नगर निवासी एक शख्स से भारी ठगी की गई थी। उसके साथ “जल्द करोड़पति” बनाने का लालच देकर लाखों रुपये हड़प लिए गए। इस मामले की जांच में पहले ही इस गिरोह से जुड़े दो आरोपी को खिलाफत गिरफ्तार हो चुके थे। उन्हीं की सूचना पर जसपुर नई बस्ती निवासी अदनान और जसपुर का रहने वाला अमन धर दबोचे गए। गिरफ्तारी में आई चुनौतियां: पुलिस के मुताबिक, साथी के पकड़े जाने के बाद दोनों आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए और अलग-अलग जिलों में सिम कार्ड नष्ट कर दिए ताकि ट्रैकिंग न हो सके। इसके बावजूद साइबर टीम ने लगातार पीछा कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों के पास से 6 हजार रुपये नकद व दो मोबाइल फोन मिले, जिनका इस्तेमाल फर्जीवाड़े में किया जाता था। अदनान और अमन के बैंक खातों को सीज कर दिया गया है, जिनमें ठगी की रकम जमा थी। अमन ने “अमन ट्रेंडर्स बोब” नाम से एक फर्जी कंपनी बनाई हुई थी, जिसके खाते में 1.96 करोड़ रुपये से ज्यादा मिले। अमन पर यूपी, हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक, नागपुर, तमिलनाडु, तेलंगाना और दिल्ली समेत 9 राज्यों में 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ठगी को आसान बनाने के लिए आरोपियों ने नकली जीएसटी रजिस्ट्रेशन भी बनवा रखा था। ठगी का तरीका: गिरोह पूरी तरह व्हाट्सएप चैट के जरिए सक्रिय रहता था। लोगों को बड़े मुनाफे का लालच देकर ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए उकसाता और फिर धीरे-धीरे मोटी रकम खाते में जमा करवाकर फरार हो जात। इस कामयाबी में साइबर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज परमार और हेड कांस्टेबल प्रशांत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनके साथ इंस्पेक्टर रामसंजीवन, एसआई अब्दुल बासित, अंकुर, कांस्टेबल विवेक और हेड कांस्टेबल संदेश कुमार भी टीम का हिस्सा रहे।एसएसपी सतपाल अंतिल ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई दी और कहा कि मुरादाबाद पुलिस ने ठोस मेहनत से इस बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया है।
Trending Now
मुरादाबाद : ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कैम का खुलासा, डेढ़ करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह पर साइबर पुलिस की करारी कार्रवाई, दो शातिर गिरफ्तार, खातों में करोड़ों की लेन-देन, 9 राज्यों तक फैला नेटवर्क








