Homeराज्यउत्तर प्रदेशमेरठ : जिला महिला अस्पताल के शौचालय में मिला सात माह का...

मेरठ : जिला महिला अस्पताल के शौचालय में मिला सात माह का भ्रूण

Published on

यूपी के मेरठ  जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में एक नवजात का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भिजवाया। नवजात की उम्र लगभग 7 से 8 माह बताई जा रही है।

जिला अस्पताल के महिला वार्ड में कर्मचारी चोक टॉयलेट को साफ करने पहुंचे। जैसे ही टॉयलेट शीट में फ़सी गंदगी बाहर निकाली गई, सभी दंग रह गए। गंदगी के बीच में एक नवजात भी मौजूद था।जिसकी मृत्यु हो चुकी थी। गंदगी के साथ में नवजात का शव फंसा हुआ था।जिस कारण टॉयलेट चोक हो गया था।  देहली गेट पुलिस ने नवजात के शव को मोर्चरी भिजवाया और अधिकारियों को सूचना दी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। ये पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कब और किसके द्वारा यह बच्चा यहां फेंका गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसी से पता चलेगा कि बच्चे की मौत कब और कैसे हुई है। जिला अस्पताल की सीएमएस सुदेश कुमारी का कहना है कि जिस वक्त कर्मचारी शौचालय की सफाई करने गया तो कम्बोड में 7 से 8 मा का भ्रूण फंसा हुआ था जिससे वह चोक हो गया था पुलिस ने मौके पर आकर छानबीन की है। जिला अस्पताल के कर्मचारी पुलिस को सहयोग कर रहे हैं और सीसीटीवी से देखा जा रहा है कि आखिर किस महिला ने कंबोड की फ्लैश में यह भ्रूण डाला है। सीएमएस ने कहा कि तीन दिन के अंदर अंदर एक टीम जो गठित की गई है उससे इसकी रिपोर्ट भी मांगी गई है।

👁 4.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में होली और रमजान को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च

फतेहपुर। होली और रमजान के पवित्र पर्व को देखते हुए फतेहपुर पुलिस पूरी तरह...

सराय–अंदीपुर सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी का आरोप, ग्रामीणों ने रुकवाया काम

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। फतेहपुर जिले के विकास खंड असोथर के सराय गांव से अंदीपुर...

More like this

फतेहपुर में होली और रमजान को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च

फतेहपुर। होली और रमजान के पवित्र पर्व को देखते हुए फतेहपुर पुलिस पूरी तरह...

सराय–अंदीपुर सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी का आरोप, ग्रामीणों ने रुकवाया काम

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। फतेहपुर जिले के विकास खंड असोथर के सराय गांव से अंदीपुर...