More
    Homeराज्यउत्तर प्रदेशमेरठ - 6 बच्चो की माँ के साथ रेप की कोशिश,माचिस मांगने...

    मेरठ – 6 बच्चो की माँ के साथ रेप की कोशिश,माचिस मांगने के बहाने घर में घुसा पड़ोसी,विरोध पर की मारपीट

    Published on

    यूपी के मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट इलाके में एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोपी पड़ोसी युवक माचिस मांगने के बहाने पीड़िता के घर में घुस आया। महिला के विरोध करने पर उसने मारपीट भी की। घटना रविवार शाम की है। आरोपी करीब 20 वर्षीय युवक है। घर में अकेली महिला को देखकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता 6 बच्चों की मां है। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी उसे धक्का देकर भाग निकला। भागते समय आरोपी पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। पति-पत्नी सीसीटीवी फुटेज लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

    492 views
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img

    Latest articles

    खबर का असर: भाजपा मंडल महामंत्री की तत्परता से प्रशासन हरकत में आया, बेरूई गांव को जलभराव से मिली राहत

    जलजमाव से त्रस्त ग्रामीणों की समस्या का हुआ समाधान, नाला/नालियों की सफाई शुरू नरसिंह मौर्य...

    More like this

    खबर का असर: भाजपा मंडल महामंत्री की तत्परता से प्रशासन हरकत में आया, बेरूई गांव को जलभराव से मिली राहत

    जलजमाव से त्रस्त ग्रामीणों की समस्या का हुआ समाधान, नाला/नालियों की सफाई शुरू नरसिंह मौर्य...