More
    Homeराष्ट्रीययूपी के CM बोले:भारत आज सर्जिकल स्ट्राइक करता है,पाक को सबक सिखाया...

    यूपी के CM बोले:भारत आज सर्जिकल स्ट्राइक करता है,पाक को सबक सिखाया गया।

    Published on

    यूपी के आगरा में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, ब्रज भूमि है। आगरा की ऐतिहासिक धरती को श्रीकृष्ण का सानिध्य प्राप्त हुआ था। उनकी कृपा आज भी यहां बरसती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, लोकमाता के लिए समर्पित सभी लोगों का मैं नमन करता हूं। राष्ट्रनायकों के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने को सोचना होगा। अहिल्याबाई होल्कर का राज्य मालवा में था। उन्होंने देश की अस्मिता और आस्था की रक्षा के लिए मुगलों द्वारा नष्ट मंदिरों का जीर्णोद्धार किया था। समाज जब भी राष्ट्रनायकों से प्रेरणा लेकर काम करता है तो उसे कोई नहीं रोक पाता है।

    सीएम ने कहा, कि अहिल्याबाई ने शिल्पियों, महिलाओं किसानों और भारत की विरासत को बचाने के लिए जो काम किया वो अविस्मरणीय है। उन्होंने इसके लिए राजकोष के बजाय अपने पैसे से मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया था। डबल इंजन की सरकार महिला कल्याण को लखपति दीदी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुरक्षा स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र, मन्दिर के जीर्णोद्धार के काम उसी श्रंखला की कड़ी हैं जो आज की आवश्यकता हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, भारत आज सर्जिकल स्ट्राइक करता है। पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर से सबक सिखाया। यह हमें अहिल्याबाई ने अपने राज्य की रक्षा कर सिखाया था। पहले लोग गुंडों को संरक्षण देते थे। अहिल्याबाई के नाम पर बने कालेज का नाम बदल देते थे। लोकमाता ने 300 वर्ष पहले महिलाओं के लिए महेश्वर की साड़ी बनवाईं। उनके नाम पर कुछ बड़ा करें।

    1.7K views
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img

    Latest articles

    Fatehpur: हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत,4 घायल एक की हालत गंभीर

    फतेहपुर: तेज रफ्तार दो बाईकों की आमने सामने हुई जोरदार भिड़ंत हादसे में बाइक...

    Fatehpur: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

    फतेहपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव आम के पेड़...

    आज आपके सितारे क्या बोलते है,राजेन्द्र गुप्ता,ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

    मेष राशि : नौकरी और व्यवसाय के लिए एक अच्छा समय है। आपको आपकी...

    More like this

    Fatehpur: हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत,4 घायल एक की हालत गंभीर

    फतेहपुर: तेज रफ्तार दो बाईकों की आमने सामने हुई जोरदार भिड़ंत हादसे में बाइक...

    Fatehpur: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

    फतेहपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव आम के पेड़...