Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरराजनीतिक पार्टी के स्टीकर की आड़ में चोरी का खेल! KIA Carens...

राजनीतिक पार्टी के स्टीकर की आड़ में चोरी का खेल! KIA Carens से करते थे बंद मकानों की रेकी, 7 गिरफ्तार

Published on

फतेहपुर। राजनीतिक दल के स्टीकर लगी KIA Carens कार को ढाल बनाकर बंद मकानों की रेकी करने वाले अंतरजनपदीय चोर गिरोह का फतेहपुर पुलिस की सर्विलांस सेल और क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 7 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी KIA Carens से रिहायशी इलाकों में पहुंचते थे और बंद मकानों की रेकी करते थे। कार पर राजनीतिक दल का स्टीकर लगा होने के कारण वे सामान्य नजरों से बचने का प्रयास करते थे। मौका मिलते ही आरोपी ताला और दरवाजा तोड़कर मकान में प्रवेश करते और जेवरात व नकदी चोरी कर फरार हो जाते थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और कार से पाइप रिंच, प्लास, कटर, पेचकश और सब्बल समेत चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। इसके अलावा सोने-चांदी के आभूषण, 8 मोबाइल फोन और 34,400 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस की पूछताछ में साई बिहार कॉलोनी और शेखपुर उनवा में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार गिरोह ने फतेहपुर के अलावा मध्य प्रदेश में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।
बताया गया कि चोरी के बाद आरोपी माल को आपस में बांट लेते थे और कुछ जेवरात को औने-पौने दामों पर बेच देते थे। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी के माल की बिक्री से जुड़े नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गिरोह का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।

👁 32.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

गोपालगंज PHC में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, मरीजों की बाहर से कराई जा रही जांच

फतेहपुर। जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो...

यूनाइटेड पब्लिक स्कूल की अंतरराष्ट्रीय उड़ान, हिंदी नाटिका को मिला द्वितीय पुरस्कार

फतेहपुर। यूनाइटेड पब्लिक स्कूल, सिविल लाइंस के छात्र-छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भाषा...

‘BJP को तीसरी बार रोकना है तो हमारे साथ आएं’, चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा ऐलान, अखिलेश के बयान पर भी दिया जवाब

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी...

More like this

गोपालगंज PHC में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, मरीजों की बाहर से कराई जा रही जांच

फतेहपुर। जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो...

यूनाइटेड पब्लिक स्कूल की अंतरराष्ट्रीय उड़ान, हिंदी नाटिका को मिला द्वितीय पुरस्कार

फतेहपुर। यूनाइटेड पब्लिक स्कूल, सिविल लाइंस के छात्र-छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भाषा...