Homeअंतरराष्ट्रीयरायबरेली- बारातियों से भरी बोलेरो को ट्रक ने मारी टक्कर 2 की...

रायबरेली- बारातियों से भरी बोलेरो को ट्रक ने मारी टक्कर 2 की मौत, 12 से ज्यादा घायल

Published on

रायबरेली – जिले के रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मिल एरिया थाना कोतवाली क्षेत्र के मालिन के पुरवा कस्बे के पास एक बेकाबू ट्रक ने बारातियों से भरी बोलेरो में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार एक महिला की मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं और दो महीने से 8 साल तक के बच्चे शामिल हैं। बोलेरो में सवार सभी लोग एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से घायलों को रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

👁 1.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...

ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति का पैर टूटा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप...

फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार दो मासूम भाइयों को कुचला, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में आज एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर...

More like this