Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुररायबरेली में मौर्य समाज का शांतिपूर्ण प्रदर्शन,48 घंटे में गिरफ्तारी न होने...

रायबरेली में मौर्य समाज का शांतिपूर्ण प्रदर्शन,48 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर विधानसभा घेराव की चेतावनी अखिल भारतीय मौर्य महासभा फतेहपुर की टीम ने की सहभागिता

Published on

फतेहपुर अखिल भारतीय मौर्य महासभा के आह्वान पर मंगलवार को रायबरेली में मौर्य समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय मौर्य महासभा फतेहपुर इकाई के प्रदेश महासचिव फूल सिंह मौर्य और जिलाध्यक्ष अजय सिंह मौर्य के नेतृत्व में जिले की टीम ने आंदोलन में भागीदारी की। रायबरेली जिला अध्यक्ष अभिषेक मौर्य की अगुवाई में हजारों की संख्या में मौर्य समाज, कुशवाहा, सैनी और शाक्य समाज के लोग कलेक्ट्रेट परिसर तक मार्च कर ज्ञापन देने पहुंचे।

कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचने से पहले रोक, लोगों ने जताई नाराजगी

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचने से पहले प्रवेश से रोकने की कोशिश की, जिस पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। बाद में मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट व एडिशनल एसपी संजीव सिन्हा ने जिला अध्यक्ष अभिषेक मौर्य से ज्ञापन लिया और आश्वासन दिया कि 48 घंटे के भीतर आशीष तिवारी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

48 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो विधानसभा घेराव

जिलाध्यक्ष अभिषेक मौर्य ने कहा कि यदि निर्धारित समय में गिरफ्तारी नहीं होती है तो न केवल रायबरेली बल्कि पूरे प्रदेश और देशभर के मौर्य समाज के लोग लखनऊ पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी अप्रिय स्थिति की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

👁 15.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...

फतेहपुर: कागजी आश्वासन नहीं, ज़मीन पर हो काम ; सर्वोदय कॉलेज की बदहाली पर छात्रों के समर्थन में गरजा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक

फतेहपुर-जिले के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और...

More like this

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...