Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुररेजांगला रज कलश यात्रा पहुंची जनपद, देशभक्ति से गूंज उठा माहौल -...

रेजांगला रज कलश यात्रा पहुंची जनपद, देशभक्ति से गूंज उठा माहौल – जगह-जगह लोगों ने किया यात्रा का भव्य स्वागत – फौजियों का माल्यार्पण कर किया सम्मान ।

Published on

फतेहपुर। देशभक्ति से ओतप्रोत रेजांगला रज कलश यात्राजनपद पहुंची। हर ओर भारत माता की जय और भारत के अमर शहीद अमर रहें के जयघोष गूंज उठे। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की संचालित यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। यात्रा सैनिक गेस्ट हाउस से निकली जो लखनऊ बाईपास होते हुए पक्का तालाब, बाकरगंज, ज्वालागंज, खागा में रेजांगला प्रभारी बनाए गए चैधरी राजेश यादव के आवास में भी स्वागत हुआ। खैरपुर कटोघन में स्वर्गीय शिव नारायण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी स्वागत हुआ। यात्रा में शामिल फौजियों का लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। जनपद में यात्रा का नेतृत्व अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा विंग प्रभारी चैधरी राजेश यादव ने किया। राष्ट्रीय स्तर पर यात्रा का नेतृत्व महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मनोज यादव कर रहे हैं। इस अवसर पर यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट व ऑल इंडिया प्रभारी तेलंगाना से किरण सिंह यादव ने उपस्थित जनसमूह को रेजांगला युद्ध का गौरवशाली इतिहास बताया। राष्ट्रीय महासचिव मनोज यादव ने अमर बलिदानियों की गाथा सुनाई। जिसे सुनकर लोग भाव-विभोर हो उठे। कार्यक्रम में जनपद के सभी प्रमुख यादव नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही सर्वसमाज एवं कई सामाजिक संगठनों ने भी इस ऐतिहासिक यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा में वीर सिंह यादव पूर्व सैनिक, सुरेंद्र सिंह, अंशु यादव, भूप सिंह, नरसिंह, उमेश, शहंशाह अब्दी, शीबू खान, त्रिभुवन सिंह, अश्वनी कुमार, अमित पाल, विनय, ध्यान सिंह, राहुल, वीर सिंह भी मौजूद रहे।

👁 14.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this