Homeराज्यउत्तर प्रदेशलखनऊ::- रिश्तों का कत्ल, अपनी बहन के पति का किया कत्ल, साले...

लखनऊ::- रिश्तों का कत्ल, अपनी बहन के पति का किया कत्ल, साले ने अपने जीजा को उतारा मौत के घाट

Published on

यूपी के लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में साले और दोस्तों ने मिलकर कर पहले राहुल का अपहरण किया और बाद में पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया हत्या के बाद राहुल का शव सरोजनीनगर के पिपरसंड इलाके के जंगल में तीन फुट गहरा गड्ढा खोदकर दफना दिया गया
इस खौफनाक वारदात का पर्दाफाश तब हुआ जब मां सविता साहू ने बेटे के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो कहानी में जो परतें खुलीं उसने सबको चौंका कर रख दिया।
जांच के दौरान सामने आया कि राहुल को आखिरी बार उसके साले गुलशन यादव और तीन दोस्तों सूरज रावत, सूरज गुप्ता और लवकुश यादव के साथ देखा गया था। 8 जून की सुबह 24 वर्षीय राहुल साहू ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। जब तीन दिन तक उसका कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस ने सूरज गुप्ता और सूरज रावत को हिरासत में लिया। शुरुआत में दोनों गुमराह करते रहे लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने कबूल कर लिया कि उन्होंने ही राहुल की हत्या की है। आरोपियों ने बताया कि राहुल की पहले बेरहमी से पिटाई की गई फिर उसका गला घोंटकर उसे मार डाला गया। हत्या के बाद शव को सरोजनीनगर के जंगल में दफना दिया गया। पुलिस ने बुधवार देर शाम उसी गड्ढे से राहुल का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस को इस हत्या के पीछे पारिवारिक रंजिश का शक है। दरअसल, करीब एक साल पहले राहुल ने मंजू से लव मैरिज की थी जिससे उसका साला गुलशन यादव खुश नहीं था। शादी के बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी। मां ने इसी रिश्ते को लेकर गुलशन पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।
फिलहाल चारों आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीपी कृष्णानगर के मुताबिक, हत्या की असली वजह की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही इस पूरे मामले से पूरी तरह पर्दा उठेगा।

👁 4.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का हुआ विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

फतेहपुर,उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश की फतेहपुर जिला इकाई की बैठक रविवार को...

फतेहपुर: हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बंकधा गांव में मिले हिस्ट्रीशीटर के हत्यायुक्त शव के...

फतेहपुर पुलिस ने लौटाई 121 लोगों की मुस्कान, 20 लाख रुपये के 121 गुम मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्द

फतेहपुर। जनपद पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए...

फतेहपुर: मेडिकल कॉलेज में चला नशामुक्ति अभियान, युवाओं को दिया ‘नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां’ का संदेश

फतेहपुर। नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अमर...

More like this