फतेहपुर जिले में पिछले दो दिनों से लाइसेंस धारक पटाखे के दुकानदार अपनी दुकानों को नहीं खोल पा रहे हैं दुकानदारों का कहना है पुलिस दुकानों को नहीं खोलने दे रही है और डीएम एसडीएम से परमिशन न मिलने तक दुकान बंद करने का निर्देश दिया गया। सबसे खास बात यह है कि इन लाइसेंस धारको को लाइसेंस भी जिला प्रशासन के द्वारा ही दिया गया है और अभी 24 घंटे पहले ही अभियान चला करके लाइसेंस दुकानदारों के देखे भी गए हैं लेकिन इसके बावजूद भी दुकानदार दुकान नहीं खोल पा रहे हैं इससे उनका लाखों का नुकसान हो रहा है हालांकि इस मामले को लेकर एसडीएम सदर का कहना है कि जिनके पास भी वैधानिक तरीके के कागज है उनको दुकान खोलने के लिए मना नहीं किया गया है लेकिन अब सबसे खास बात तो यह है कि आखिर ये पटाखा व्यापारी किसके दबाव की वजह से दुकान नहीं खोल पा रहे हैं इस मामले को लेकर व्यापारी संगठन भी पूरे तरीके से चुप्पी साधे हुए हैं बताया जाता है कि तीन दिन पूर्व कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेवाड़ी गांव में हुई घटना के बाद से पुलिस एतिहाद बरत रही है लेकिन जिन लोगों के पास लाइसेंस है उन्हें तो दुकान खोलने का अधिकार मिलना चाहिए इस बात को लेकर के दुकानदार परेशान है दुकानदार दिनभर बीजेपी के नेताओं के बीच चक्कर काटते रहे लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकला अब दुकानदार इस बात के लिए परेशान है कि यही मौका है उनके कमाने का लेकिन इसके बावजूद भी दुकान न खुलने से वह काफी परेशान है।
Trending Now
लाइसेंसी पटाखा व्यापारी भी नही खोल पा रहे दुकान,पुलिस की सख्ती से कारोबारी परेशान,SDM बोली वैध लाइसेंस धारकों को मानक के अनुसार खोलने दिया जाए। फिर भी नही खुल पा रही दुकाने। कहां गए व्यापारी नेता






