Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरविचार गोष्ठी कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को किया याद - स्वतंत्रता संग्राम...

विचार गोष्ठी कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को किया याद – स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व महापुरूषों के चरणों मे हो रहा कार्यक्रम ।

Published on

फतेहपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जनसेवक राजेश सिंह के नेतृत्व में अखंड भारत के निर्माता, भारत रत्न, स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं महापुरुषों के चरणों में दीप प्रज्जवलन एवं विचार गोष्ठी के अभियान के अंतर्गत आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू वंश गोपाल वर्मा के प्रतिमा स्थल बाबू वंश गोपाल इंटर कॉलेज रसूलपुर लदीगवां में विचार गोष्ठी एवं दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मरण करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में भगवती प्रसाद पटेल, रामनाथ, बाबू दीपनारायण सिंह तथा बाबू वंश गोपाल वर्मा के विषय में विस्तृत विचार विमर्श करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जनसेवक राजेश सिंह ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि बाबू बंद गोपाल वर्मा बहुआ विकास खंड में तीन बार लगातार ब्लाक प्रमुख का दायित्व निर्वहन करने के उपरांत शिक्षाविद के रूप में 1965 में गोपाल इंटर कॉलेज की स्थापना की थी। एक छोटे से गांव से निकलकर प्रमुख होना वर्चस्ववादी नीति के विरुद्ध में एक शोषित वंचित वर्ग से निकलकर स्थापित करना शिक्षाविद होना आज कल्पना के परे है। इस अवसर पर दीप प्रज्जवलन कर साथ ही वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया। इस मौके पर समर सिंह, अरविंद कुमार, रूप सिंह, संतराम गोरे, सुमन वर्मा, राजू वर्मा, मान सिंह, बाबा रामसनेही वर्मा, अमर सिंह, राजेंद्र सिंह, जय सिंह, सनी कुमार, आलोक कुमार, नीरज पटेल, सरिता देवी, संतोषी देवी, रानी देवी भी मौजूद रहीं।

👁 5.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this