Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरवेब इन्फोटेक में सर्टिफिकेट वितरण एवं निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा का उद्घाटन

वेब इन्फोटेक में सर्टिफिकेट वितरण एवं निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा का उद्घाटन

Published on

फतेहपुर-  वेब इन्फोटेक संस्थान में गांधी जयंती एवं दशहरा के पावन पर्व पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेविका मुख्य अतिथि श्रीमती स्मिता सिंह, विशिष्ट अतिथि श्री प्रसून तिवारी तथा प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर श्रेय  शुक्ला उपस्थित रहे साथ ही आस्था गुप्ता , खुशबू शर्मा और मानसी मौर्य को उत्कृष्ट कंप्यूटर फैकल्टी का अवार्ड प्रदान किया गया

इस अवसर पर 50 छात्र एवं छात्राओं को सफलतापूर्वक कोर्स पूर्ण करने पर सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

वेब इन्फोटेक के डायरेक्टर श्री प्रशांत पाटिल  ने इस कार्यक्रम में 3 माह की निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा योजना का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य निर्धन एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ना है ताकि वे रोजगारोन्मुख बन सकें।

मुख्य अतिथि श्रीमती स्मिता सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि – “शिक्षा ही समाज को सशक्त बना सकती है और वेब इन्फोटेक इस दिशा में सराहनीय योगदान दे रहा है।”

विशिष्ट अतिथि श्री प्रसून तिवारी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और “डिजिटल इंडिया” के सपने को साकार करने हेतु कंप्यूटर शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला।

मोटिवेशन स्पीकर श्रेय शुक्ला ने अपने विचार रखते हुए छात्रों को जीवन में अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों व अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए डायरेक्टर श्री प्रशांत पाटिल ने कहा कि – “हमारा संकल्प है कि अधिक से अधिक युवा डिजिटल शिक्षा से लाभान्वित हों और आत्मनिर्भर बनें।”

👁 14.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this