Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरशराब दुकान के सेल्समैन की लूट के बाद हत्या का खुलासा, Gen-Z...

शराब दुकान के सेल्समैन की लूट के बाद हत्या का खुलासा, Gen-Z ने वारदात को दिया था अंजाम, उधार के 50 हजार रुपये मांगना बना वजह

Published on

फतेहपुर जिले में शराब की दुकान के सेल्समैन की हत्या और नकदी लूट के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा किया, पुलिस ने आरोपी कृष्णा तिवारी (19) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई 1.41 लाख रुपये की नकदी बरामद की है।

मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दुर्गई गांव का है। पुलिस के अनुसार, देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन सतेंद्र सिंह चौहान 23 अक्टूबर की रात दुकान बंद करने के बाद पास बने टीनशेड के बरामदे में सो रहा था। इसी दौरान उसके सिर पर लकड़ी के बोटे से वार कर हत्या कर दी गई। जांच में दुकान की बिक्री की नकदी गायब मिली थी।

अभिमन्यु मांगलिक एसपी फतेहपुर ने बताया की, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने सेल्समैन से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस मांगने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के बाद आरोपी दोबारा दुकान पहुंचा और सेल्समैन के सिर पर दो बार वार किया। इसके बाद दुकान की चाबी लेकर गल्ले में रखे 1.41 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहजादीपुर नहर पुलिया के पास आरोपी को इलेक्ट्रिक ऑटो समेत गिरफ्तार। ऑटो की डिग्गी से पूरी नकदी और घटना के समय पहनी गई खून के छींटों वाली सफेद टीशर्ट बरामद की गई। हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का बोटा भी पुलिस ने बरामद किया है।

👁 74K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में महिला से मोबाइल छिनैती का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी का मोबाइल खरीदने वाला दुकानदार भी शामिल

फतेहपुर। जिले में महिला से मोबाइल छीनने की घटना का कोतवाली पुलिस ने खुलासा...

फतेहपुर: डांस के दौरान तमंचे से फायरिंग कर भौकाल जमाना पड़ा महंगा, मंगल गिरफ्तार

फतेहपुर। डांस के दौरान तमंचे से फायरिंग कर सोशल मीडिया पर भौकाल जमाने वाले...

अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह पर फतेहपुर पुलिस का शिकंजा, फरार सदस्य अंकेश यादव गिरफ्तार

फतेहपुर में हथगांव थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते...

More like this