Homeराज्यउत्तर प्रदेशशव रख कर सड़क किया था जाम, ... फतेहपुर पुलिस ने कर...

शव रख कर सड़क किया था जाम, … फतेहपुर पुलिस ने कर दी कड़ी कार्रवाई, 56 लोगों पर केस दर्ज

Published on

रिपोर्ट-अभिषेक दीक्षित

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बीच सड़क पर शव रखकर यातायात बाधित करने वाले उपद्रवियों पर पुलिस ने 16 नामजद के साथ अज्ञात महिला और पुरुष समेत 56 लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने आदि की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, बीते दिनों पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों से हुए विवाद में घायल एक युवक की प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया था। आरोप था कि पुलिस मारपीट करने वाले आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस की कार्यशैली से नाराज परिजनों के साथ ग्रामीणों ने बीते दिनों सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया था। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने और उल्टा पुलिस से धक्का-मुक्की करते हुए भिड़ गए थे।

पुरानी रंजिश में मारपीट कर किया था घायल

जानकारी के अनुसार, धाता थाना क्षेत्र के बछरौली गांव की रहने वाली कौशल्या देवी ने बताया कि बीते 26 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे अपने पति शंकर लाल गुप्ता के साथ दरवाजे पर बैठी थीं। आरोप है कि तभी पड़ोस के रहने वाले कमलेश गुप्ता अपने बेटे सुरेश गुप्ता और दामाद अवधेश गुप्ता व पत्नी सुमन गुप्ता के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की। इस घटना में पति शंकर लाल को गंभीर चोटे आई थी। जिन्हें इलाज के लिए प्रयागराज में भर्ती कराया गया था।

प्रयागराज में इलाज के दौरान हुई मौत

बताया जा रहा है कि बीते 10 अप्रैल को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद भी पुलिस उपरोक्त आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। शंकर लाल की मौत के बाद पुलिस की कार्यशैली से नाराज परिजनों के साथ ग्रामीणों ने धाता कस्बा स्थित हिनौता तिराहा बीच सड़क पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया था। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गई और इमरजेंसी सेवाओ के साथ लोगों को घाटों भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

यातायात बाधित कर पुलिस से धक्का-मुक्की

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझने का प्रयास किया लेकिन परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इतना ही नहीं मौके पर मौजूद पुलिस के अनुसार उनके साथ वहां मौजूद लोगों ने हाथापाई करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किया। इस मामले में थाना के एसआई रमापति सिंह की तहरीर पर रमेश गुप्ता, गोलू, मथुरा प्रसाद, मेवालाल, शशिकांत, दीपक गुप्ता, सरदारे गुप्ता, कल्लू गुप्ता, रामप्रसाद गुप्ता, आकाश, संदीप गुप्ता, दिलीप, कामता गुप्ता, कैलाश, बद्री गुप्ता व कमलेश सहित 16 नामजद के अलावा 15 महिलाओं और 25 अज्ञात पुरुषों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष अंकुर कैथवास ने बताया कि 16 नामजद आरोपियों की धर पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। अज्ञात आरोपियों को चिन्हित  किया जा रहा है।

👁 29.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

फतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का हुआ विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

फतेहपुर,उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश की फतेहपुर जिला इकाई की बैठक रविवार को...

फतेहपुर: हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बंकधा गांव में मिले हिस्ट्रीशीटर के हत्यायुक्त शव के...

More like this

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

फतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का हुआ विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

फतेहपुर,उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश की फतेहपुर जिला इकाई की बैठक रविवार को...