Homeराज्यउत्तर प्रदेशशाहिद डिप्टी कलेक्टर हिकमततुल्ला खां को टीम अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल...

शाहिद डिप्टी कलेक्टर हिकमततुल्ला खां को टीम अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने नम आंखों से दी सच्ची श्रद्धांजलि

Published on

फतेहपुर- 32 दिनों तक आजाद हुकूमत कायम करने वाले शहीद डिप्टी कलेक्टर हिकमत उल्ला खां का 166 वां बलिदान दिवस,आज सायं 7 बजे कोतवाली परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। उपस्थित लोगो ने उनके व्यक्तित्व पर विस्तृत चर्चा कर रणबांकुरों व शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने की अपील की  जनपद के आजादी के इतिहास में डिप्टी कलेक्टर हिकमत उल्ला खागा के दरियाव सिंह व उनके पुत्र सुजान सिंह बिंदकी के जोधा सिंह अटैया व जमरावां के शिव दयाल सिंह रघुवंशी तथा कोराई के गयादीन दुबे की मुख्य भूमिका थी। आजादी के मतवालों के आहवान पर तत्कालीन डिप्टी कलेक्टर हिकमत उल्ला साहब ने जेल का ताला खोल दिया और सारे कैदियों को आजाद कर दिया। 10 जून सन 1857 ई. को आजादी के मतवालों ने पूरे शहर पर कब्जा कर लिया। नाना साहब फतेहपुर के स्वतंत्र होने पर बहुत प्रभावित हुए। हिकमत उल्ला साहब को फतेहपुर का प्रशासक कलेक्टर (चकलेदार) नियुक्त किया। 12 जुलाई 1857 को मेजर हैवलाक व मेजर रेनाल्ड की संयुक्त सेनाओं ने घमासान युद्ध के बाद हसवां व बिलंदा के देशद्रोहियों की मुखबिरी पर हिकमत उल्ला साहब को गिरफ्तार कर लिया और बिना मुकदमा चले कोतवाली गेट फतेहपुर पर उनको फांदी दे दी गई। हिकमत उल्ला साहब ने 32 दिन की आजाद हुकूमत कायम की थी। इस मौके पर रहमान असलम ने युवा पीढ़ी का आहवान किया कि रणबांकुरों व शहीदों के बलिदान से सभी प्रेरणा लें।
इस मौके पर बृजेश सोनी, रवि सिंह, संजय गुप्ता,मो आसिफ एड, विनोद गुप्ता,धीरज बाल्मिकी,गाजी अब्दुर्रहमान,फरहान वारसी,पुन्ना ,डम्पी,प्रिंस गुप्ता, नूरुल, अहसान एड,इरशाद हुसैन,मो अलीम,मो अनीस, रामबाबू कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे।

👁 148.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...

ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति का पैर टूटा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप...

फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार दो मासूम भाइयों को कुचला, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में आज एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर...

More like this

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...

ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति का पैर टूटा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप...