Homeराज्यउत्तर प्रदेशशिवा शर्मा हत्याकांड: हरिद्वार पहुंचीं मां रंजना शर्मा, करेंगी बेटे की अस्थियों...

शिवा शर्मा हत्याकांड: हरिद्वार पहुंचीं मां रंजना शर्मा, करेंगी बेटे की अस्थियों का विसर्जन

Published on

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में बुधवार को एक अलग ही तस्वीर सामने आई है। हत्या की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे का आज जन्मदिन है, जबकि शिवा की मां रंजना शर्मा हरिद्वार में अपने बेटे की अस्थियों का विसर्जन करेंगी। मंगलवार को श्रद्धा की गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद वह हरिद्वार के लिए रवाना हो गई थीं। उधर, नागपुर से गिरफ्तार श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को लखनऊ लाने की तैयारी चल रही है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की जांच आगे बढ़ाएगी।

श्रद्धा की गिरफ्तारी के बाद हरिद्वार रवाना हुईं मां

शिवा शर्मा की मौत के मामले में तीन मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनकी मां रंजना शर्मा मंगलवार देर शाम हरिद्वार के लिए निकल गई थीं। बुधवार को वह बेटे की अस्थियों का विसर्जन करेंगी। इसी दिन मामले की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का जन्मदिन भी है। शिवा की 9 अक्टूबर को लखनऊ में श्रद्धा दुबे के फ्लैट से गिरने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनकी मां ने हजरतगंज थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी।

नागपुर कोर्ट में पेश किए जाएंगे तीनों आरोपी

मंगलवार को यूपी एसटीएफ, लखनऊ पुलिस और नागपुर क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश को गिरफ्तार किया था। तीनों नागपुर के बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र के चिंचभवन स्थित प्रोज़ोन काम अपार्टमेंट में छिपे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। बुधवार को पुलिस तीनों को नागपुर कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लेने की प्रक्रिया पूरी करेगी। यूपी पुलिस की टीम भी हुडकेश्वर थाने पहुंच चुकी है।

नेपाल से रायबरेली, फिर आगरा पहुंची श्रद्धा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिवा की मौत के बाद श्रद्धा लगातार अपने ठिकाने बदल रही थी। वह पहले नेपाल गई और वहां से रायबरेली लौटी। इसके बाद 17 अक्टूबर को आगरा पहुंची और 18 अक्टूबर को वापस लखनऊ आई। बताया जा रहा है कि लखनऊ आने का मकसद कानूनी बचाव के लिए वकालतनामा साइन करना था। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ सड़क मार्ग से नागपुर निकल गई।

मोबाइल और यूपीआई इस्तेमाल करने से बची

जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, फरारी के दौरान श्रद्धा ने अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया। ऑनलाइन या यूपीआई भुगतान करने के बजाय वह नकद पैसे देती थी। बताया जा रहा है कि वह रास्ते में टैक्सी और कैब बदलती थी। किसी से संपर्क करने के लिए कैब ड्राइवर के फोन और वाई-फाई का इस्तेमाल करती थी। वह ऐसी जगह रुकती थी, जहां पहचान पत्र देने की जरूरत न पड़े। नागपुर में एक परिचित की मदद से ठहरने के लिए फ्लैट मिला था।

श्रद्धा के ड्राइवर आमिर की भी गिरफ्तारी

यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा के ड्राइवर आमिर को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शिवा की मौत के समय वह श्रद्धा के साथ मौजूद था। आमिर के नेपाल जाने और श्रद्धा के लिए फर्जी आईडी पर सिम लेने की बात भी सामने आई है। वहीं, पुलिस रश्मि दुबे की कथित साजिश और फरारी में भूमिका की जांच कर रही है। दानिश पर दोनों बहनों को अलग-अलग शहरों में ले जाने और छिपने में मदद करने का आरोप है। पुलिस यह भी जांच रही है कि उसने रास्ते या भेष बदलने में मदद की थी या नहीं।

दानिश की बहन बोलीं, घटना के बाद बात नहीं हुई

शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार आरोपी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश की बहन ने कहा कि जिस दिन यह मामला हुआ, उस दिन से हमारी दानिश से कोई बातचीत नहीं हुई है। वह ड्यूटी पर गया था, उसके बाद से हमें उसके बारे में कुछ भी पता नहीं है। हम केवल खबरों के माध्यम से ही जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। समाचारों में बताया जा रहा है कि वह नेपाल में है। हमें जो कुछ भी पता चल रहा है, वह केवल न्यूज के जरिए ही पता चल रहा है। इसके अलावा हमें कोई जानकारी नहीं है।

👁 8.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर के 200वें स्थापना दिवस पर मानवता का संदेश, आचार्य महेश सिंह चौहान ने किया 100वां रक्तदान

फतेहपुर। जनपद के 200वें स्थापना दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर विद्या मंदिर के समर्पित...

मुत्तौर में लाखों की चोरी के मामले में घटनास्थल पहुंचे एसपी अभिमन्यु मांगलिक, पीड़ित परिवार से की बातचीत

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव में किराना व्यापारी के घर हुई लाखों...

ललौली में बुजुर्ग महिला हत्याकांड: घटनास्थल पहुंचे एसपी, दोबारा किया निरीक्षण, जल्द खुलासे के निर्देश

फतेहपुर के ललौली कस्बे के सौताना मोहल्ले में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले...

सदियों पुराना ज्ञान अब डिजिटल! यूपी में 15,890 दुर्लभ पांडुलिपियां संरक्षित, गीता प्रेस से वृंदावन तक ऐतिहासिक पहल

उत्तर प्रदेश की सदियों पुरानी साहित्यिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल रूप में...

More like this

फतेहपुर के 200वें स्थापना दिवस पर मानवता का संदेश, आचार्य महेश सिंह चौहान ने किया 100वां रक्तदान

फतेहपुर। जनपद के 200वें स्थापना दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर विद्या मंदिर के समर्पित...

मुत्तौर में लाखों की चोरी के मामले में घटनास्थल पहुंचे एसपी अभिमन्यु मांगलिक, पीड़ित परिवार से की बातचीत

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव में किराना व्यापारी के घर हुई लाखों...

ललौली में बुजुर्ग महिला हत्याकांड: घटनास्थल पहुंचे एसपी, दोबारा किया निरीक्षण, जल्द खुलासे के निर्देश

फतेहपुर के ललौली कस्बे के सौताना मोहल्ले में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले...