Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरश्रीराम, केवट संवाद की लीला देख दर्शक हुए भाव विभोर - रेवाड़ी...

श्रीराम, केवट संवाद की लीला देख दर्शक हुए भाव विभोर – रेवाड़ी बुजुर्ग गांव में चल रही रामलीला ।

Published on

फतेहपुर। मलवां विकास खंड के ग्राम रेवाड़ी बुजुर्ग में नवयुवक जागरण रामलीला कमेटी के तत्वाधान में तीन दिवसीय रामलीला का आयोजन शुरू हुआ। आयोजन के पहले दिनों प्रदेश के विख्यात कलाकारों के द्वारा लीला का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक मलवां जितेन्द्र सिंह गौतम ने भगवान राम और लक्ष्मण की आरती कर रामलीला का शुभारंभ किया। रामलीला महोत्सव कार्यक्रम के प्रथम दिन केवट संवाद का मंचन देख दर्शक भाव-विभोर हो गए क्योंकि कलाकारों के सशक्त अभिनय और इस प्रसंग के भावनात्मक चित्रण ने सभी को प्रभावित किया। केवट द्वारा प्रभु श्रीराम के चरण धोने की शर्त रखना, उसके बाद चरण धोकर नाव में बैठाना और अंत में भवसागर पार करने की प्रार्थना जैसे दृश्यों ने दर्शकों को भावुक कर दिया, जिससे वातावरण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। जब केवट ने श्रीराम से गंगा पार कराने से पहले अपने चरण धोने की अनुमति मांगी, तो उसका यह समर्पण और भक्तिपूर्ण भाव दर्शकों को छू गया। केवट के यह कहने पर कि जब पत्थर की शिला भी नारी बन गई, तो काठ की नाव का क्या भरोसा, और राम से केवल चरण पखारने की गुजारिश ने दर्शकों की आँखें नम कर दीं। जब श्रीराम ने केवट को मेहनताना देने के लिए अंगूठी दी, तो केवट के इस उत्तर ने कि वह तो केवल नदी पार कराता है, असली पार तो श्रीराम ही लगाते हैं, ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर राजेश शुक्ला, प्रशान्त पांडेय, रवि मिश्रा, अंशु पटेल, अजीत कुमार सैनी, अंकित पांडेय, पीयूष दीक्षित, सुनील दीक्षित, पम्मू मिश्रा, अशोक निषाद, छोटे यादव, रजय सिंह, ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री भी मौजूद रहे।

👁 9.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this